3 January 2025 Daily Current Affairs

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा
- युवा मामले और खेल मंत्रालय ने 2024 के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की है, जिसमें खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों, कोचों, विश्वविद्यालयों और संस्थाओं को मान्यता दी गई है।
- ईन पुरस्कारों का वितरण भारत के राष्ट्रपति द्वारा 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह किया जाएगा।
- विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश, पेरिस ओलंपिक में दोहरी पदक विजेता मनु भाकर, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पेरिस पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा।
- इन खिलाड़ियों में एथलीट ज्योति याराजी और अन्नू रानी, मुक्केबाज नितु और स्वीटी, शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल, हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे, अभिषेक, संजय, जरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह शामिल हैं।
- पैरा-तीरंदाज राकेश कुमार, पैरा एथलीट प्रीति पाल, जीवनजी दीप्ति, अजीत सिंह और सचिन खिलारी को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- अनुभवी एथलीट सुच्चा सिंह और अनुभवी पैरा तैराक मुरलीकांत पेटकर को अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) से सम्मानित किया जाएगा।
- पैरा-शूटिंग कोच सुभाष राणा, शूटिंग कोच दीपाली देशपांडे, हॉकी कोच संदीप सांगवान, बैडमिंटन कोच एस मुरलीधरन और फुटबॉल कोच अरमांडो एग्नेलो कोलाको को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
- फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।
- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी दी जाएगी।
- पुरस्कारों के लिए चयन समिति की अध्यक्षता सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) वी. रामसुब्रमण्यन और प्रतिष्ठित खिलाड़ियों, खेल पत्रकारिता और खेल प्रशासकों में अनुभव रखने वाले व्यक्तियों द्वारा की गई है।
भारत में वाहनों की खुदरा बिक्री 9% की वृद्धि हुई
- भारत में 2024 में वाहनों की खुदरा बिक्री कम से कम 9 प्रतिशत बढ़कर 26 मिलियन यूनिट को पार कर गई है।
- 2024 में, EV की बिक्री 2023 में 1.5 मिलियन से बढ़कर 1.95 मिलियन यूनिट तक पहुँच गई है।
- यह निजी खपत और डिस्पोजेबल आय में वृद्धि के कारण है।
- वाहनों की खुदरा बिक्री ने 2018 में एक साल में 25.4 मिलियन यूनिट के प्री-कोविड शिखर को पार कर लिया है।
- पिछले वर्ष के 6.39 प्रतिशत की तुलना में EV की पहुंच भी बढ़कर 7.5 प्रतिशत हो गई है।
- मारुति सुजुकी इंडिया ने दिसंबर 2024 में बिक्री में 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो 1,78,248 यूनिट रही।
- किआ इंडिया ने पिछले वर्ष की तुलना में 2024 में कुल बिक्री में 6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,55,038 यूनिट की वृद्धि दर्ज की।
- 2024 में, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने 6,05,433 इकाइयों के साथ अब तक की सबसे अधिक वार्षिक घरेलू बिक्री दर्ज की है।
- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (2W) सेगमेंट में, बजाज ऑटो की बाजार हिस्सेदारी दिसंबर 2024 में 3 प्रतिशत बढ़कर 25 प्रतिशत हो गई।
केन्द्र सरकार ने जेल मैनुअल नियमों में संशोधन किया
- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जेलों में कैदियों के साथ जाति के आधार पर होने वाले भेदभाव और वर्गीकरण को रोकने के लिए जेल मैनुअल नियमों में संशोधन किया है।
- गृह मंत्रालय ने मॉडल जेल मैनुअल, 2016 और मॉडल जेल और सुधार सेवा अधिनियम, 2023 में संशोधन किया है।
- गृह मंत्रालय ने संविधान के सिद्धांतों के अनुरूप ‘आदतन अपराधी’ शब्द को पुनः परिभाषित किया है, ताकि जाति के आधार पर कैदियों के साथ भेदभाव और अलगाव पर रोक लगाई जा सके।
- नए मैनुअल के अनुसार, जेल अधिकारियों को अब जाति-आधारित भेदभाव, वर्गीकरण और अलगाव को सख्ती से रोकना चाहिए।
- अक्टूबर 2024 में सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और राज्यों को जेलों में जाति आधारित भेदभाव को दूर करने के लिए अपने जेल मैनुअल और नियमों को संशोधित करने का निर्देश दिया था।
पिछले दशक में रोजगार सृजन में 36% की वृद्धि हुई
- देश में पिछले दस वर्षों में रोजगार सृजन में 36 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।
- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार, 2014 से 2024 तक 17 करोड़ से अधिक अतिरिक्त नौकरियां सृजित की गईं हैं।
- मंत्रालय के अनुसार पिछले वर्ष देश में करीब चार करोड़ 60 लाख नौकरियां सृजित की गईं हैं।
- 2014-2024 के बीच हासिल की गई 36 प्रतिशत की रोजगार वृद्धि दर 2004 से 2014 के बीच दर्ज 7 प्रतिशत की वृद्धि दर से कहीं बेहतर है।
- कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में 19 प्रतिशत, विनिर्माण क्षेत्र में 15 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
- बेरोजगारी दर 2017-18 में 6 प्रतिशत से घटकर 2023-24 में 3.2 प्रतिशत हो गई है।
- स्नातक युवाओं की रोजगार क्षमता 2013 में 33.95 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 54.81 प्रतिशत हो गई है।
भारत ने म्यांमार सीमा पर 9 किलोमीटर से अधिक बाड़ लगाने का काम पूरा किया
- भारत-म्यांमार सीमा पर 9.2 किलोमीटर लंबी बाड़ लगाने की परियोजना पूरी कर ली गई है।
- मणिपुर के मोरेह में बाड़ लगाने का काम किया गया है।
- भारत और म्यांमार के बीच 1,643 किलोमीटर लंबी सीमा है जो अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम से होकर गुजरती है।
- यह सीमा तस्करी, अवैध प्रवास और विद्रोही गतिविधियों का केंद्र रही है।
- इस परियोजना का उद्देश्य सुरक्षा बढ़ाना, अवैध सीमा पार गतिविधियों पर अंकुश लगाना और क्षेत्र में गश्त को मजबूत करना है।
- गृह मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2023-2024 के मुताबिक, बाड़ लगाने और सड़क का निर्माण का कार्य फरवरी, 2024 सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को सौंपा गया था।
- बाड़ लगाने की परियोजना भारत की सीमाओं को सुरक्षित करने और पूर्वोत्तर में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक बड़ा कदम है।
भारत के ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 2019 की तुलना में 2020 में 7.93% की कमी
- ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के भारत के प्रयासों ने फल दिया है, क्योंकि देश के उत्सर्जन में पिछले वर्ष की तुलना में 2020 में 7.93 प्रतिशत की गिरावट आई है।
- 2005 से 2020 तक भारत के सकल घरेलू उत्पाद की उत्सर्जन तीव्रता में 36 प्रतिशत की गिरावट आई है।
- जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) की चौथी द्विवार्षिक अद्यतन रिपोर्ट (BUR-4) भूमि उपयोग परिवर्तन को छोड़कर 2020 में कुल राष्ट्रीय उत्सर्जन 2,959 मिलियन टन CO2 के बराबर दिखाती है।
- भारत अपने जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
- भारत का लक्ष्य 2030 तक सकल घरेलू उत्पाद उत्सर्जन तीव्रता को 45 प्रतिशत कम करना और गैर-जीवाश्म ईंधन से 50 प्रतिशत बिजली उत्पादन क्षमता हासिल करना है।
दिसंबर 2024 में भारत का कोयला उत्पादन 97.94 मिलियन टन तक पहुंचा
- कोयला मंत्रालय ने दिसंबर 2024 में कोयला उत्पादन और प्रेषण में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाई है।
- दिसंबर के दौरान कुल कोयला उत्पादन 5.33 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ 97.94 मिलियन टन तक पहुंच गया है।
- कोयला उत्पादन पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान दर्ज 92.98 मिलियन टन उत्पादन को पार कर गया है।
- कैप्टिव और अन्य खदानों ने 18.95 मिलियन टन उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 14.62 मिलियन टन की तुलना में 29.61 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है।
- दिसंबर तक संचयी कोयला उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।
- संचयी कोयला उत्पादन 2024-25 में 726.29 मिलियन टन तक पहुंच गया है जबकि 2023-24 की इसी अवधि के दौरान यह 684.45 मिलियन टन था।
दिसंबर में यूपीआई लेनदेन बढ़कर रिकॉर्ड 16.73 अरब से ज्यादा हुए
- नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के अनुसार यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ने पिछले साल दिसंबर में एक ही महीने में करीब 16.73 अरब वित्तीय लेनदेन किए हैं।
- यूपीआई ने करीब 23.25 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन किए।
- एनपीसीआई ने कहा कि पिछले साल की तुलना में लेन-देन की संख्या में 39 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
- वर्ष 2023की तुलना में 2024 में लेन-देन की राशि में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
- दिसम्बर 2024 में औसत दैनिक लेन-देन राशि 74 हजार 990 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
केंद्र सरकार ने WPI के आधार संशोधन के लिए कार्य समूह का गठन किया
- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के लिए आधार वर्ष को मौजूदा 2011-12 से संशोधित कर 2022-23 करने के लिए एक कार्य समूह के गठन की घोषणा की है।
- नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद की अध्यक्षता में गठित 18 सदस्यीय कार्य समूह में विभिन्न सरकारी विभागों, आर्थिक सलाहकार निकायों और गैर-आधिकारिक विशेषज्ञों के प्रतिनिधि शामिल हैं।
- इसमें अर्थशास्त्री डॉ. सुरजीत भल्ला, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य डॉ. शमिका रवि, क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री डॉ. धर्मकीर्ति जोशी इस समूह में शामिल गैर-आधिकारिक सदस्यों में शामिल हैं
- कार्य समूह को इस अधिसूचना के जारी होने के 18 महीने के भीतर आर्थिक सलाहकार के कार्यालय को अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
- कार्य समूह को अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक परिवर्तनों के मद्देनजर WPI और उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) की कमोडिटी बास्केट को संशोधित करने, मूल्य संग्रह की मौजूदा प्रणाली की समीक्षा करने और सुधार के लिए सुझाव देने का काम सौंपा गया है।
- यह कार्य समूह WPI या PPI द्वारा अपनाई जाने वाली गणना पद्धति पर भी निर्णय लेगा और संकलन और प्रस्तुति में और सुधार का सुझाव सुझाएगा।
महाराष्ट्र सरकार कार्य के दोहराव से बचने के लिए सभी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को विशिष्ट पहचान संख्या आवंटित करेगी
- महाराष्ट्र सरकार ने काम के दोहराव से बचने और राज्य में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए सभी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को एक विशिष्ट पहचान संख्या आवंटित करने का निर्णय लिया है।
- यह निर्णय 2 जनवरी 2025 की कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया है।
- इस प्रक्रिया की देखरेख करने और इन परियोजनाओं को पीएम गति शक्ति पोर्टल, ग्राम विकास पोर्टल और महाराष्ट्र रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर में एकीकृत करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है।
- समिति एक डैशबोर्ड की विशिष्ट आईडी और प्रारूप बनाने के लिए दिशा-निर्देशों को अंतिम रूप देगी जिसका उपयोग विभिन्न विकास कार्यों की योजना बनाने और निगरानी के लिए किया जाएगा।
- ईससे विकास में तेजी आएगी, संसाधनों का इष्टतम उपयोग करते हुए वित्त की बचत होगी।
- राज्य सरकार ने सामाजिक विकास के लिए काम करने वाले सभी निगमों के लिए एक एकल मंच स्थापित करने का निर्णय लिया है।
- यह मंच सभी सामाजिक कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा।
इसरो अमेरिकी संचार उपग्रह ब्लूबर्ड का प्रक्षेपण करेगा
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) कथित तौर पर इस वर्ष एक अमेरिकी संचार उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना बना रहा है।
- यह उपग्रह उपयोगकर्ताओं को अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके अंतरिक्ष से सीधे कॉल करने में सक्षम बनाएगा।
- यह मिशन फरवरी या मार्च 2025 में होने की उम्मीद है।
- ब्लूबर्ड उपग्रह में कथित तौर पर 64 वर्ग मीटर का एंटीना होगा और इसका वजन लगभग 6000 किलोग्राम होगा।
- भारत का रॉकेट इसे पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करेगा।
- जीएसएलवी एक मध्यम-लिफ्ट प्रक्षेपण यान है और यह संचार, मौसम विज्ञान और रणनीतिक उद्देश्यों के लिए भारी उपग्रहों को प्रक्षेपित करने में भारत की आत्मनिर्भरता की ओर कदम को दर्शाता है।
- इस मिशन का लक्षय अंतरिक्ष से दुनिया भर के अरबों लोगों तक सस्ती 5G ब्रॉडबैंड सेवा, सीधे रोजमर्रा के स्मार्टफोन तक पहुंचाना है।