
केंद्र ने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण नियम 2025 का ड्राफ्ट जारी किया
- केंद्र ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन रूल्स 2025 का ड्राफ्ट जारी कर दिया है।
- इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मसौदा नियम परामर्श के लिए खुले हैं और लोगों की राय मांगी गई है।
- डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट, 2023 को अगस्त 2023 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिली थी।
- दिशा-निर्देशों में बच्चों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट खोलने के लिए माता-पिता की अनिवार्य और सत्यापन योग्य सहमति का प्रस्ताव दिया गया है।
विश्व ब्रेल दिवस 2025: 04 जनवरी
- विश्व ब्रेल दिवस हर साल 04 जनवरी को दुनिया भर में मनाया जाता है।
- यह दिन ब्रेल लिपि का आविष्कार करने वाले लुई ब्रेल के जन्मदिन का प्रतीक है जिनका जन्म 1809 में फ्रांस में हुआ था।
- संयुक्त राष्ट्र ने हर साल 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस के रूप में नामित किया है और विश्व ब्रेल दिवस 2019 से मनाया जा रहा है।
- ब्रेल एक भाषा नहीं बल्कि एक सार्वभौमिक कोड है।
- ब्रेल वर्णमाला और संख्यात्मक प्रतीकों का एक स्पर्शनीय प्रतिनिधित्व है जिसमें प्रत्येक अक्षर और संख्या को दर्शाने के लिए छह बिंदुओं का उपयोग किया जाता है।
- यह संस्कृत, अरबी, चीनी, हिब्रू, स्पेनिश और अन्य भाषाओं को लिखने और पढ़ने का एक साधन है।
- विश्व ब्रेल दिवस पर राष्ट्रीय दृष्टिबाधित महासंघ ने नई दिल्ली में विश्व ब्रेल दिवस को चिह्नित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया।
- विश्व ब्रेल दिवस के अवसर पर देशभर में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए ब्रेल लिपि पठन, ब्रेल लेखन और वाद-विवाद जैसी राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
- इस अवसर पर नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड के महासचिव एसके रूंगटा ने जोर देकर कहा कि आजकल तकनीक के आगमन के साथ लोग ब्रेल लिपि का विकल्प के रूप में उपयोग कर रहे हैं।
- श्री रूंगटा ने युवाओं से आगे आकर हर क्षेत्र में ब्रेल लिपि का उपयोग करने का आग्रह किया।
- इस अवसर पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया है।
शिक्षा मंत्री ने सशक्त बेटी और ई-दृष्टि परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार शैक्षिक के बुनियादी ढांचे की उन्नति के लिए धन बढ़ाने की योजना बना रही है।
- 4 जनवरी को उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में समर्पण समारोह का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।
- कार्यक्रम के दौरान, शिक्षा मंत्री ने सशक्त बेटी और ई-दृष्टि परियोजनाओं का शुभारंभ किया है ।
- दोनों परियोजनाओं के तहत, मंत्री द्वारा अनाथ बच्चों, एकल अभिभावक महिलाओं और दृष्टिबाधित छात्रों को लैपटॉप और टैबलेट वितरित किए गए।
- उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय एम्बुलेंस का भी शुभारंभ किया है ।
- कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री द्वारा डोनर क्रॉनिकल, 2024 का स्मारक खंड जारी किया गया है।
भारत-ईरान ने 19वें विदेश कार्यालय परामर्श में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की
- 19वें भारत-ईरान विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) का आयोजन 03 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में किया गया।
- विदेश सचिव श्री विक्रम मिस्री और इस्लामी गणराज्य ईरान के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री महामहिम डॉ. माजिद तख्त रवांची ने बैठक की सह-अध्यक्षता की।
- दोनों पक्षों ने चाबहार बंदरगाह, कृषि सहयोग, व्यापार और आर्थिक मुद्दों के साथ-साथ सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण स्पेक्ट्रम की भी समीक्षा की है।
- चर्चाओं में वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक विकास (अफगानिस्तान, पश्चिम एशिया और दक्षिण काकेशस की स्थिति सहित) को भी शामिल किया गया है।
- दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स और एससीओ सहित बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
- दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की गति को जारी रखने पर सहमति व्यक्त की है।
इक्वाडोर ने सात प्रांतों में आपातकाल की घोषणा की
- इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने बढ़ती आंतरिक अशांति और सशस्त्र संघर्ष के बीच सात प्रांतों और तीन नगर पालिकाओं में 60 दिनों के आपातकाल की घोषणा की है।
- प्रभावित प्रांतों में गुआयास, लॉस रियोस, मनाबी, सांता एलेना, एल ओरो, ओरेलाना और सुकुम्बियोस के साथ-साथ क्विटो, ला ट्रोनकल और कैमिलो पोंस एनरिकेज़ के मेट्रोपॉलिटन जिले शामिल हैं।
- श्री नोबोआ ने आपातकाल के मुख्य कारणों के रूप में बढ़ती अपराध दर और संगठित सशस्त्र समूहों की बढ़ती उपस्थिति का हवाला दिया है।
- आपातकालीन उपायों के तहत, प्रभावित क्षेत्रों में घर और पत्राचार की अखंडता के अधिकार को निलंबित कर दिया गया था।
- पिछले साल जनवरी से, इक्वाडोर सरकार द्वारा आतंकवादी करार दिए गए संगठित अपराध समूहों के खिलाफ एक आंतरिक सशस्त्र संघर्ष जारी है।
माइक जॉनसन US हाउस ऑफ रेप्रेजेंटेटिव के स्पीकर चुने गए
- अमेरिकी संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव’ में 3 जनवरी को रिपब्लिकन सांसद माइक जॉनसन को फिर से स्पीकर चुन लिया गया।
- स्पीकर बनने के लिए 218 वोट्स जरूरी होते हैं और जॉनसन को भी सिर्फ इतने ही वोट मिले है।
- पिछले 100 साल में किसी भी स्पीकर को मिला यह सबसे कम बहुमत है।
- नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी जॉनसन को सपोर्ट किया था।
- माइक जॉनसन अमेरिकी स्टेट लुइसियाना से सांसद हैं।
- माइक जॉनसन को 2023 में भी इस हाउस का स्पीकर चुना गया था।
पीएम मोदी ने ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 4 जनवरी को नई दिल्ली में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन कियाहै।
- ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का विषय ‘विकसित भारत 2047 के लिए आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत का निर्माण’ है।
- इस दौरान जीवंत प्रस्तुतियों और प्रदर्शनियों के जरिए भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन किया जाएगा।
- साथ ही सरकारी अधिकारी, ग्रामीण उद्यमी, शिल्पकार और अलग-अलग क्षेत्रों के स्टेकहोल्डर्स सामूहिक रूप से ग्रामीण बदलाव के लिए रूपरेखा तैयार करेंगे।
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय MAKA ट्रॉफी जीतने वाला पहला भारतीय निजी विश्वविद्यालय बना
- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय प्रतिष्ठित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी – 2024 जीतने वाला देश का पहला निजी विश्वविद्यालय बन गया है।
- 17 जनवरी, 2025 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह के दौरान विश्वविद्यालय को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से MAKA ट्रॉफी मिलेगी।
- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को विशेष पुरस्कार समारोह के दौरान माका ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये का चेक दिया जाएगा।
- इसके साथ ही चंडीगढ़ विश्वविद्यालय राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर खेलों में अपने असाधारण प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित माका ट्रॉफी जीतने वाली सबसे युवा यूनिवर्सिटी बन गई है।
- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स – 2024 में सबसे अधिक 71 पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया है।
- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय एक NAAC A+ ग्रेड विश्वविद्यालय और QS वर्ल्ड रैंक वाला विश्वविद्यालय है।
उत्पादक और उपभोक्ता राज्यों के बीच मूल्य अंतर को खत्म करने के लिए परिवहन और भंडारण लागत वहन करेगी सरकार
- केंद्र सरकार उत्पादक और उपभोक्ता राज्यों के बीच मूल्य अंतर को मिटाने के लिए परिवहन और भंडारण का खर्च वहन करेगी।
- वर्ष कृषि क्षेत्र और संबद्ध क्षेत्रों की विकास दर 3.5 प्रतिशत से 4 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 18 किस्तों में 11 करोड़ किसानों को करीब 3.46 लाख करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।
- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि किसानों के लिए क्रेडिट पर कम ब्याज दर पर ऋण की व्यवस्था सहित अनेक उपाय किए गए हैं।
- कृषि क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है और मंत्रालय इसके लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
- उन्होंने बताया कि रासायनिक खादों के अनियंत्रित उपयोग से धरती को हो रहे नुकसान के कारण प्राकृतिक खेती मिशन को बढ़ावा देने के लिए एक और अभियान चलाया जा रहा है।
गत 12 वर्षों में भारत की ग्रामीण गरीबी 25.7% से घटकर 4.86% हुई
- भारत की ग्रामीण गरीबी वित्तीय वर्ष 2011-12 में 25.7 प्रतिशत की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023-24 मंं उल्लेखनीय रूप से घटकर 4.86 प्रतिशत रह गई है।
- उपभोग व्यय सर्वेक्षण पर भारतीय स्टेट बैंक के शोध के अनुसार, पिछले बारह वर्षों में शहरी गरीबी 13.7 प्रतिशत से घटकर 4.09 प्रतिशत रह गई है।
- एसबीआई के शोध से पता चलता है कि ग्रामीण गरीबी अनुपात में तीव्र गिरावट सबसे कम 0-5 प्रतिशत दशमलव में उच्च उपभोग वृद्धि के साथ-साथ महत्वपूर्ण सरकारी सहायता के कारण है।
- रिपोर्ट में इस बात पर बल दिया गया है कि इस तरह का समर्थन महत्वपूर्ण है, क्योंकि खाद्य कीमतों में बदलाव का न केवल खाद्य व्यय पर बल्कि समग्र व्यय पैटर्न पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।
- शोध में यह भी बताया गया है कि ग्रामीण और शहरी मासिक प्रति व्यक्ति उपभोग व्यय (एमपीसीई) के बीच का अंतर अब कम होकर 69.7 प्रतिशत हो गया है, जो 2009-10 में 88.2 प्रतिशत से काफी कम है।
- यह सुधार मुख्य रूप से प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी), ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास, किसानों की आय में वृद्धि और ग्रामीण आजीविका में उल्लेखनीय सुधार जैसी सरकारी पहलों के कारण है।
भारतीय परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख आर. चिदंबरम का 88 वर्ष की आयु में निधन
- भारतीय परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख आर. चिदंबरम का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
- डॉ. चिदंबरम ने भारत के परमाणु हथियार कार्यक्रम को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
- 1974 में भारत के पहले परमाणु परीक्षण और 1998 में पोखरण-II परीक्षणों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।
- डॉ. चिदंबरम ने संघनित पदार्थ भौतिकी, परमाणु ऊर्जा और रणनीतिक प्रौद्योगिकियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
- इन परमाणु परीक्षणों ने भारत को एक परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित किया है।
- डॉ. चिदंबरम ने भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के निदेशक और परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष सहित कई प्रमुख वैज्ञानिक और रणनीतिक पदों पर कार्य कर चुके हैं।
- उन्हें 1975 में पद्म श्री और उसके बाद 1999 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। डॉ. चिदंबरम ने संघनित पदार्थ भौतिकी, परमाणु ऊर्जा और रणनीतिक प्रौद्योगिकियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है
गुरु गोविंद सिंह की 358वीं जयंती पर प्रकाश उत्सव मनाया गया
- बिहार में, सिखों के दसवें और अंतिम गुरु गोबिंद सिंह की 358वीं जयंती के अवसर पर प्रकाश उत्सव का तीन दिवसीय समारोह आज पटना शहर के तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में शुरू हुआ।
- तख्त श्री हरिमंदिर साहिब खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का जन्मस्थान है।
- प्रकाश पर्व समारोह में भाग लेने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संगत पटना साहिब पहुंच रहे हैं।
- प्रकाश पर्व का मुख्य समारोह 6 जनवरी को मध्य रात्रि में गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र श्लोकों के पाठ और आकाश में आतिशबाजी के शानदार प्रदर्शन के बीच मनाया जाएगा।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के सहकारिता मंत्रालय और इंडोनेशिया के व्यापार मंत्रालय के बीच गैर-बासमती सफेद चावल के व्यापार पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी
- यह समझौता ज्ञापन उत्पादन और अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर सालाना एक मिलियन मीट्रिक टन गैर-बासमती सफेद चावल के व्यापार के लिए हस्ताक्षरित किया गया है।
- समझौते की अवधि चार साल होगी और यह स्वचालित रूप से अतिरिक्त चार वर्षों के लिए बढ़ सकेगी।
- इस समझौते को राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (एनसीईएल) द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा।
- यह समझौता ज्ञापन व्यापार असंतुलन के मुद्दे को हल करने में मदद करेगा और भारत-इंडोनेशिया व्यापार संबंधों को मजबूत करेगा।
- एनसीईएल पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के माध्यम से और सहकारी समितियों से खुले बाजार से गैर-बासमती सफेद चावल (एनबीडब्ल्यूआर) की खरीद करेगा।
तेलंगाना के राज्यपाल ने गोलकोंडा किले में ‘अपनी सेना को जानो’ मेले का उद्घाटन किया
- तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने हैदराबाद के ऐतिहासिक गोलकोंडा किले में ‘अपनी सेना को जानो’ मेले का उद्घाटन किया है।
- तेलंगाना और आंध्र उप क्षेत्र (TASA) मुख्यालय के तत्वावधान में आर्टिलरी सेंटर, हैदराबाद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सेना की ताकत, वीरता और तकनीकी प्रगति को उजागर करना है।
- तीन दिवसीय मेला कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा।
- नागरिकों, खासकर युवाओं को प्रेरित करने और प्रोत्साहित करने के लिए डिज़ाइन किया गया यह कार्यक्रम अत्याधुनिक सैन्य उपकरण, परिचालन क्षमता और स्वदेशी नवाचारों को प्रदर्शित करता है।
- इस मेले में तोपों, संचार प्रणालियों, एन बी सी (परमाणु, जैविक, रासायनिक) युद्ध सूट और स्वदेशी सैन्य नवाचारों का व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।