24 January 2025 Current Affairs in Hindi

भारतीय लघु फिल्म ‘अनुजा’ ऑस्कर 2025 के लिए नामांकित
- भारतीय लघु फिल्म ‘अनुजा’ ने ऑस्कर 2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म (लाइव एक्शन) श्रेणी के अंतिम नामांकन सूची में जगह बनाई है।
- लघु फिल्म अनुजा का निर्देशन एडम जे ग्रेव्स और सुचित्रा मट्टई ने किया है।
- इस फिल्म को दो बार के अकादमी पुरस्कार विजेता गुनीत मोंगा और अभिनेत्रि प्रियंका चोपड़ा और मिंडी कलिंग द्वारा समर्थित किया गया है।
- ‘अनुजा’ एक नौ साल की लड़की की कहानी है, जो अपनी बहन पलक के साथ, एक जीवन बदलने वाले अवसर का सामना करती है, जो उनके बंधन का परीक्षण करता है।
- यह फिल्म दुनिया भर की लड़कियों के संघर्ष को दर्शाती है।
- अंतिम नामांकन सूची में जगह बनाने वाली अन्य लघु फिल्में- ए लियन, द लास्ट रेंजर, आई एम नॉट ए रोबोट और द मैन हू कुड नॉट रिमेन साइलेंट हैं।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर भारत-बांग्लादेश बाॅर्डर पर बीएसएफ का “OPS Alert” अभ्यास शुरू
- गणतंत्र दिवस के खास मौके पर सुरक्षा पुख्ता करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर 10 दिन का “OPS Alert” अभियान शुरू किया है।
- यह अभ्यास 22 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक चलेगा।
- इस दौरान BSF सीमा पर गश्ती और चौकसी सख्त रखेगी और सीमा पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैनात रहेगी।
- बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश की 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा पर अपनी सभी चौकियों और निगरानी क्षेत्रों में यह अभियान चलाया है।
- बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) रवि गांधी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को नदी किनारे और बिना बाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
- इस अभियान में सुरक्षा अभ्यास के साथ-साथ सीमा के पास रहने वाले लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
पहला आर्टिफिशियल और इमोशनल इंटेलिजेंस से संचालित फैशन पूर्वानुमान प्लेटफॉर्म विजनएनएक्सटी लॉन्च
- हैदराबाद में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) के 40वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान देश का पहला आर्टिफिशियल और इमोशनल इंटेलिजेंस से संचालित फैशन पूर्वानुमान प्लेटफॉर्म (VisionNxt) लॉन्च किया गया है।
- VisionNxt प्लेटफॉर्म को कपड़ा मंत्रालय के तहत विकसित किया गया है।
- इसका उद्देश्य भारत के फैशन और खुदरा बाजार के लिए डिजाइन किए गए अनूठे रुझान की जानकारी प्रदान करने के लिए एआई और ईआई को एकीकृत करना है।
- इस लॉन्च अवसर पर विजनएनएक्सटी का एक वीडियो प्रस्तुतीकरण भी दिखाया गया जिसमें इसकी नवीन विशेषताओं और लाभों और भारत के कपड़ा उद्योग को बदलने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया है।
लोक संवर्धन पर्व का दूसरा संस्करण 27 जनवरी से 2 फ़रवरी तक
- अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय इस महीने की 27 तारीख से अगले महीने की 2 तारीख तक नई दिल्ली में लोक संवर्धन पर्व के दूसरे संस्करण का आयोजन करेगा।
- मंत्रालय के अनुसार इसमे देश के विभिन्न हिस्सों से 90 कारीगर इस कार्यक्रम में अपनी कला और शिल्प का प्रदर्शन करेंगे।
- इन कलाओं में महाराष्ट्र से अजरक प्रिंट साड़ी दुपट्टा, उत्तर प्रदेश से बनारस ब्रोकेड, असम से बेंत और बांस, कर्नाटक से चन्नपटना खिलौने और गुड़िया, और पश्चिम बंगाल से कांथा सिलाई शामिल हैं।
- मंत्रालय ने बताया कि 16 पाक विशेषज्ञ आगंतुकों को भारत के विविध स्वादों का आनंद लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
- शुक्रवार से रविवार तक सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा जिनमें अल्पसंख्यक समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन होगा।
महाराष्ट्र ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान 15.70 लाखकरोड़ रुपए के 54 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए
- दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान, महाराष्ट्र ने कुल 61 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है।
- इन समझौतों में 54 निवेश और 7 रणनीतिक क्षेत्रों में हुए समझोते शामिल हैं।
- इन समझौतों का कुल मूल्य 15 लाख 70 हजार करोड़ रुपये है।
- कुल निवेश का 98 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के माध्यम से आएगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया की इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में वर्धन लिथियम के साथ 42,535 करोड़ व ब्लैकस्टोन के साथ 43,000 करोड़ रुपए केबड़े समझौते किये गए है।
- इन समझौतों से महाराष्ट्र राज्य में लगभग 15.95 लाख रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।
एमएनआरई ने गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए 800 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया
- केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) 26 जनवरी को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए देश भर से 800 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया है।
- इन आमंत्रित अतिथियों में पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थी, अक्षय ऊर्जा कार्यकर्ता और पीएम कुसुम योजना के प्रतिभागी शामिल हैं।
- कुछ विशेष अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात कर पाएंगे।
- मंत्रालय ने प्रधानमंत्री संग्रहालय और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के दौरे की भी व्यवस्था की है।
आईएनएस सर्वेक्षक ने मॉरीशस में हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पूरा किया
- आईएनएस सर्वेक्षक ने मॉरीशस के हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण के अंतिम चरण को पूरा कर लिया है।
- इसमें 25,000 समुद्री वर्ग मील से अधिक का व्यापक क्षेत्र शामिल है।
- मॉरीशस में भारत के उच्चायुक्त श्री अनुराग श्रीवास्तव ने हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण की फेयर शीट, साथ ही नए सिरे से तैयार समुद्री चार्ट और सर्वेक्षण उपकरण, मॉरीशस गणराज्य के राष्ट्रपति श्री धरमबीर गोखूल को औपचारिक रूप से सौंप दिए हैं।
- इन नए समुद्री चार्ट से मॉरीशस को अपनी समुद्री इंफ्रास्ट्रक्चर, संसाधन प्रबंधन और तटीय विकास योजनाओं को विकसित करने में मदद मिलेगी।
- यह महत्वपूर्ण आयोजन समुद्री विकास और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में भारत और मॉरीशस के बीच स्थायी साझेदारी को प्रदर्शित करता है।
सीसीपीए ने कैब सर्विस प्रोवाइडर ओला और उबर को किराए में भिन्नता के मामले में नोटिस जारी किया
- केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने कैब सर्विस प्रोवाइडर ओला और उबर को उनके किराए में कथित भिन्नता के मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
- यह कार्रवाई उपभोक्ताओं द्वारा आईफोन और एंड्रॉइड जैसे अलग-अलग स्मार्टफोन का उपयोग करने पर एक ही जगह के लिए अलग-अलग किराए दिखाए जाने वाली शिकायतों के बाद की गई है।
- हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब विभाग ने टेक्नोलॉजी कंपनियों से जुड़े उपभोक्ता मामलों में हस्तक्षेप किया है।
- हाल ही में CCPA ने iOS 18 या इसके बाद के वर्जन को अपडेट करने के बाद उनके आईफोन में परफॉर्मेंस से जुड़ी आ रही समस्याओं के लिए एप्पल को भी नोटिस जारी किया था।
- सरकार की यह पहल डिजिटल प्लेटफॉर्म और टेक्नोलॉजी कंपनियों के बीच निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
26 से 31 जनवरी तक लाल किला प्रांगण में भारत पर्व का आयोजन
- राजधानी इस वर्ष लाल किला प्रांगण में 26 से 31 जनवरी तक भारत पर्व-2025 का आयोजन किया जाएगा।
- इस पर्व में मुख्य परेड में शामिल झांकियों सहित विभिन्न राज्यों की 43 झांकियां भाग लेंगी।
- भारत पर्व में राजस्थान की झांकी को भी शामिल किएय गया है जिसे 26 जनवरी को कर्तव्य पाठ पर स्थान प्राप्त नहीं हुआ है।
वाहनों की गति मापने के लिए सरकार ने ‘रडार उपकरण’ के नियम अधिसूचित किए
- भारत सरकार के उपभोक्ता कार्य विभाग के विधिक माप विज्ञान प्रभाग ने विधिक माप विज्ञान (सामान्य) नियम, 2011 के अंतर्गत वाहनों की गति मापने के लिए रडार उपकरण के नियमों को अधिसूचित किया है।
- ये नियम 1 जुलाई, 2025 से प्रभावी हो जाएंगे।
- नियमों के प्रावधानों का पालन करने के लिए उद्योग जगत को पर्याप्त समय दिया गया है।
- मसौदा नियमों को तैयार करने के लिए, भारतीय विधिक माप विज्ञान संस्थान (IILM), रांची के निदेशक की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई थी, जिसने OIML-R 91 के आधार पर प्रारंभिक मसौदा पेश किया था।
- विधिक माप विज्ञान (सामान्य) नियम, 2011 के अंतर्गत इन नियमों को अंतिम रूप देने से पहले सार्वजनिक परामर्श के लिए विभाग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया था
- हितधारकों के दिए गए सुझावों पर विचार करने के बाद इन्हें अंतिम रूप दिया गया है।
रंगों और उत्साह के साथ खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 की हुई शुरुआत
- लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी. डी. मिश्रा ने 23 जनवरी को NDS आइस हॉकी स्टेडियम लेह में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के 5वें संस्करण के उद्घाटन समारोह की शुरुआत की।
- खेलो इंडिया विंटर गेम्स के आयोजन का पहला चरण केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की मेजबानी में आयोजित किया जा रहा है
- इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संस्थानों की 19 टीमें तथा 400 से ज़्यादा एथलीट भाग ले रहे हैं ।
- खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का दूसरा चरण 22 से 25 फरवरी तक जम्मू कश्मीर के मशहूर स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में आयोजित किया जाएगा।
- हिमाचल प्रदेश से 78 एथलीटों और सहयोगी स्टाफ के सबसे बड़े दल के साथ सबसे आगे है।
थाईलैंड ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी
- पूर्वी एशियाई देश थाईलैंड में 23 जनवरी से समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता मिल गई है।
- थाइलैंड एशिया में ताइवान और नेपाल के बाद तीसरा प्रमुख देश है, जिसने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी है।
- 2001 में नीदरलैंड समलैंगिक विवाह को सर्वप्रथम अनुमति देने के बाद से अब तक 30 से अधिक देशों ने इस विवाह को मान्यता दे दी है।
- हालांकि, भारत में हिन्दू, जैन, बौद्ध और सिक्ख धर्म के लोगों के लिए हिन्दू विवाह अधिनियम-1955 है जिसमे समलैंगिक विवाह गैर-कानूनी है।
- इन सभी कानूनों के अनुसार, सिर्फ पुरुष और महिला के बीच ही शादी हो सकती है।
भारत स्मार्ट फोन के निर्यात के लिए दुनिया में दूसरे नंबर पर
- वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के हार्मोनाइज्ड सिस्टम कोड (एचएस कोड) के आंकड़ों के अनुसार स्मार्टफोन भारत में दूसरी सबसे बड़ी निर्यात कैटेगरी है।
- भारत ऑटोमोटिव डीजल फ्यूल के निर्यात मे पहले नंबर पर है।
- केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के आकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 के अप्रैल-नवंबर के दौरान स्मार्टफोन का निर्यात 13.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
- जबकि स्मार्टफोन वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत से निर्यात होने में चौथे नंबर पर थे।
- भारत से होने वाले स्मार्टफोन के निर्यात में दो तिहाई हिस्सेदारी अकेले एप्पल की है।
- हालांकि सैमसंग ने भी देश से अपने स्मार्टफोन के निर्यात को बढ़ाया है।
24 January 2025 Current Affairs in Hindi
24 January 2025 Current Affairs in Hindi