
राष्ट्रपति मुर्मू नई दिल्ली में 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को ‘प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल सम्मान’प्रदान किया
- राष्ट्रपति द्रौपदी ने 26 दिसम्बर को नई दिल्ली में सात श्रेणियों में असाधारण उपलब्धियों के लिए 17 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ प्रदान किए हैं।
- ये बच्चे 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।
- सरकार कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, समाज सेवा, खेल और पर्यावरण में उपलब्धियों के लिए बच्चों को बाल पुरस्कार प्रदान करती है।
- प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र पुस्तिका प्रदान की जाती है।
पीएम मोदी ने वीर बाल दिवस पर ‘सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान’ की शुरुआत की
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसम्बर को नई दिल्ली के भारत मंडप में वीर बाल दिवस समारोह में भाग लिया है।
- इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान’ का उद्घाटन किया, जो ग्रामीण क्षेत्रों में पोषक तत्वों के स्रोतों में सुधार और समग्र कल्याण पर केंद्रित एक मिशन है।
- इस कार्यक्रम में भारत के भविष्य की नींव के रूप में बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया है।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और कुपोषण से निपटने के लिए समुदायों को सक्रिय रूप से शामिल करना है।
आईएएस अधिकारी अरुणीश चावला को वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव नियुक्त किया गया
- बिहार कैडर के 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के आईएएस अधिकारी अरुणीश चावला को वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव नियुक्त किया गया है।
- श्री चावला वर्तमान में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में फार्मास्यूटिकल्स सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित अग्रवाल को नया फार्मास्यूटिकल्स सचिव नियुक्त किया गया है।
- मणिपुर के मुख्य सचिव विनीत जोशी को उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया गया है।
- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में विशेष सचिव नीरजा शेखर राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद की महानिदेशक होंगी।
- संजय सेठी को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन
- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसम्बर 2024 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया है।
- डॉ. मनमोहन सिंह, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, एक महान अर्थशास्त्री और सादगी से भरे नेता थे।
- डॉ. मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री के रूप में कार्य करते हुए साल 1991 में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
- डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक देश के 13वें प्रधानमंत्री के रूप मे देश को संभाला था।
- राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI), आधार की सुविधा इत्यादि परियोजनाए इन्हीं के कार्यकाल में क्रियान्वित की गई थी।
पंजाब ग्रामीण घरों में 100 प्रतिशत पाइप जलापूर्ति करने वाला पांचवा राज्य बना
- पंजाब ग्रामीण घरों में 100 प्रतिशत पाइप से जलापूर्ति करने वाला देश का पांचवा राज्य बन गया है।
- यह केंद्र सरकार की योजना ‘हर घर जल’ के तहत किया गया है।
- पानी की गुणवत्ता और पानी की कमी के मुद्दों को हल करने के लिए 2174 करोड़ रुपये की लागत से 1706 गांवों को कवर करने वाली 15 प्रमुख नहर जल परियोजनाएं चल रही हैं।
- इन परियोजनाओं से लगभग 25 लाख आबादी और 4 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।
- स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत पंजाब ने राज्य के सभी गांवों ने ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) का दर्जा हासिल कर लिया है।
- पंजाब के 10435 से अधिक गांव ओडीएफ प्लस (वांछनीय) बन चुके हैं और 1289 गांवों ने ओडीएफ प्लस (आदर्श) का दर्जा हासिल कर लिया है।