29 January 2025 Current Affairs in Hindi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भुवनेश्वर में ‘उत्कर्ष ओडिशा’ – मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का किया उद्घाटन
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 28 जनवरी को ओडिशा के भुवनेश्वर में उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 और मेक इन ओडिशा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
- अपने सम्बोधन मे पीएम मोदी ने पूर्वी भारत को देश के विकास में एक ग्रोथ इंजन बताया जिसमें ओडिशा की अहम भूमिका है।
- भारत अब ग्रीन फ्यूचर और ग्रीन टेक पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
- 21वीं सदी के भारत के लिए ये दौर कनेक्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर और मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी का है।
- ‘उत्कर्ष ओडिशा, मेक-इन-ओडिशा कॉन्क्लेव’ ओडिशा सरकार द्वारा आयोजित एक प्रमुख वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन है।
- इस सम्मेलन उद्देश्य राज्य को पूर्वोदय विजन के केंद्र और भारत में एक प्रमुख निवेश गंतव्य और औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
- ओडिशा का लक्ष्य दो दिवसीय सम्मेलन के माध्यम से पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित करना है।
अमेलिया केर को आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 के लिए राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी की विजेता घोषित
- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(ICC) ने न्यूजीलैंड की अमेलिया केर को आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर घोषित किया है।
- इसके साथ ही उन्हे राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी की विजेता घोषित किया है।
- 24 वर्षीय अमेलिया केर यह सम्मान पाने वाली पहली कीवी खिलाडी बन गईं हैं।
- 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए, अमेलिया ने व्हाइट फर्न्स को उनके पहले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का खिताब दिलाया।
- अमेलिया केर ने दक्षिण अफ्रीका की कप्तान वोल्वार्ड्ट, श्रीलंका की चामरी अथापथु और ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़ यह पुरूस्कार जीता है।
सर्बिया के प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक ने अपने पद से इस्तीफा देने घोषणा
- सर्बिया में मिलोस वुसेविक ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने घोषणा की है।
- उन्होंने यह घोषणा नवंबर 2024 में एक रेलवे स्टेशन की छत गिरने की घटना के बाद से चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बाद की है।
- इस दुर्घटना में उत्तरी शहर नोवी सैड में 15 लोग मारे गए थे।
- मिलोस वुसेविक एक साल से कम समय तक ही प्रधानमंत्री पद रहे।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ‘महाराजा हरि सिंह पुरस्कार’ से सम्मानित
- जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को आज महाराजा हरि सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- जम्मू में आयोजित महाराजा हरि सिंह शांति एवं सद्भाव पुरस्कार समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
- इस अवसर पर उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत के साथ एकीकृत करने में महाराजा हरि सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
- इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी ने 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में अखिल भारतीय उर्दू मुशायरा का भी आयोजन किया।
- इस आयोजन में जम्मू-कश्मीर और देश भर के जाने-माने कवियों के साथ लेखकों और बुद्धिजीवियों ने भी भाग लिया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान के चार दिवसीय दौरे पर
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय दौरे पर मंगलवार को जापान के टोक्यो शहर पहुंच गए हैं।
- टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जार्ज ने मुख्यमंत्री मोहन यादव काटोक्यो शहर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया है।
- उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करना है।
- उद्योग, कृषि और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में जापान और मध्य प्रदेश के बीच तकनीकी और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर उनका विशेष फोकस रहेगा।
29 जनवरी को GSLV F-15 के साथ NVS-02 उपग्रह लॉन्च के साथ इसरो का ऐतिहासिक 100वां प्रक्षेपण
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो, आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से अपने ऐतिहासिक 100वें प्रक्षेपण को प्रक्षेपित करेगा।
- 29 जनवरी की सुबह 06:23 बजे, GSLV F-15 रॉकेट सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरेगा।
- यह रॉकेट NVS-02 नेविगेशन उपग्रह को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में ले जाएगा।
- GSLV-F15 स्वदेशी क्रायोजेनिक चरण के साथ GSLV की 8वीं परिचालन उड़ान है और भारत के अंतरिक्ष यान श्रीहरिकोटा से 100वां प्रक्षेपण है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने जसप्रीत बुमराह ICC पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी के विजेता घोषित
- भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह को 2024 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 के लिए प्रतिष्ठित सर गारफील्ड सोबर्स पुरस्कार का विजेता चुना गया है।
- बुमराह ने ट्रैविस हेड, हैरी ब्रुक और जो रूट को पीछे छोड़ते हुए 2024 के आईसीसी पुरुष क्रिकेटर का खिताब जीता है।
- भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने 21 मैचों में 13.76 की औसत से 86 विकेट लिए और वह टी20 विश्व कप 2024 जीत और कई अन्य श्रृंखलाओं के दौरान भारतीय टीम के स्टार रहे हैं।
- बुमराह को हाल ही में आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के रूप में नामित किया गया था।
- उन्होंने अब सभी प्रारूपों में 2024 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी के साथ पुरस्कार को दोगुना कर दिया है।