
इसरो ने स्पाडेक्स (SpaDEX) सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक अनडॉक कर बड़ी उपलब्धि हासिल की
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (SpaDEX) मिशन के तहत दो उपग्रहों की अनडॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।
- भारत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।
- इस सफलता से भविष्य के मिशनों जैसे चंद्रयान-4, गगनयान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) को मदद मिलेगी।
- SpaDEX एक खास मिशन है, जिसमें यह जांचा गया कि दो सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में कैसे जुड़ (dock) सकते हैं और फिर अलग (undock) हो सकते हैं।
- यह तकनीक भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों जैसे कि अंतरिक्ष स्टेशन बनाना, सैटेलाइट्स की मरम्मत करना और गहरे अंतरिक्ष में मिशन भेजने के लिए बहुत जरूरी है।
- भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बन गया, जिसने यह तकनीक हासिल की है।
- इसरो ने SDX-01 (Chaser) और SDX-02 (Target) नाम के दो सैटेलाइट्स को 30 दिसंबर 2024 को PSLV-C60 रॉकेट से श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया था।
- जिन्हें इसरो ने 16 जनवरी 2025 को अंतरिक्ष में इन दोनों सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक आपस में जोड़ दिया था।
- फिर, 13 मार्च 2025 को ISRO ने इन दोनों सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक अलग कर दिया है।
- इसरो की इस सफलता से यह साफ हो गया कि भारत अब बड़े और उन्नत अंतरिक्ष अभियानों के लिए तैयार है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने शुभमन गिल को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ से सम्मानित किया
- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शुभमन गिल को उनके बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए फरवरी 2025 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ के रूप में सम्मानित किया गया है।
- शुभमन गिल ने इस अवॉर्ड की रेस में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान हासिल किया है।
- गिल ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए 5 वनडे मैचों में कुल 406 रन बनाए हैं।
- उनकी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 101 रन की शानदार बल्लेबाजी औसत और 94.19 की स्ट्राइक रेट रही।
- इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज और बाद में ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन महत्वपूर्ण रहे, जहां उन्होंने टीम को सफलता दिलाने के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेलीं हैं।
देश में वन क्षेत्र बढ़कर 25.17 प्रतिशत हुआ
- भारत में वन क्षेत्र बढ़कर 8,27,357 वर्ग किलोमीटर हो गया है, जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 25.17% है।
- वन क्षेत्र में यह बढ़ोतरी 2015 में दर्ज 7,94,245 वर्ग किलोमीटर (24.16%) की तुलना में अधिक है।
- यह जानकारी हाल ही में जारी “ISFR 2023” रिपोर्ट में दी गई है।
- वन सर्वेक्षण विभाग देहरादून, हर दो साल में वन क्षेत्र का आकलन करता है जो केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत कार्य करता है।
- हालांकि राज्य वन विभाग वनों की सुरक्षा के लिए विभिन्न उपाय करते हैं।
- इनमें वन क्षेत्रों का सर्वेक्षण, सीमा निर्धारण, सुरक्षा के लिए स्तंभ (pillars) स्थापित करना और नियमित गश्त करना शामिल है।
- इसके अलावा, केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) को तकनीकी और वित्तीय सहायता भी प्रदान करती है ताकि वनों को संरक्षण और प्रबंधन किया जा सके।
- वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए सरकार ने नेशनल मिशन फॉर ए ग्रीन इंडिया, वाइल्डलाइफ हैबिटेट डेवलपमेंट और नगर वन योजना जैसी कई योजनाएं चलाई हैं।
- इसके अलावा, प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (CAMPA) के तहत भी वनीकरण किया जा रहा है।
- वन क्षेत्र में हुई वृद्धि सरकार की पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Read More: Daily Hindi Current Affairs 14 March 2025
क्यूएस रैंकिंग 2025 में आईआईटी, आईआईएम समेत कुल 9 भारतीय संस्थान टॉप 50 में शामिल
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नौ ऐसे भारतीय शैक्षणिक संस्थानों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) रैंकिंग 2025 में टॉप 50 में रखा गया है।
- क्यूएस सब्जेक्ट-वाइज रैंकिंग के 15वें एडिशन में नौ भारतीय विश्वविद्यालय और संस्थान दुनिया के टॉप 50 में शामिल हुए।
- भारत ने 55 सब्जेक्ट रैंकिंग में 50 में से टॉप 12 स्थान प्राप्त किए, जिसमें आर्ट्स और ह्यूमैनिटीज, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, लाइफ साइंस और मेडिसिन, नेचुरल साइंस और सोशल साइंस और मैनेजमेंट जैसे सब्जेक्ट शामिल थे।
- पिछले साल 69 से बढ़कर लगभग 79 भारतीय संस्थानों को दुनिया के टॉप 550 विश्वविद्यालयों में स्थान दिया गया है।
- चीन, अमेरिका, ब्रिटेन और कोरिया के बाद देश में नई एंट्री की संख्या भी पांचवें स्थान पर है।
- इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (आईएसएम), धनबाद ने इंजीनियरिंग-मिनरल और माइनिंग के लिए वैश्विक स्तर पर 20वां स्थान प्राप्त किया
- आईआईटी दिल्ली और बॉम्बे ने अपनी स्थिति में सुधार करते हुए क्रमशः 26वां और 28वां स्थान प्राप्त किया
- आईआईएम अहमदाबाद (27), बैंगलोर बिजनेस फॉर मैनेजमेंट स्टडीज (40), आईआईटी मद्रास और जेएनयू दुनिया के टॉप 50 में बने रहे, लेकिन उनकी रैंकिंग में भी कुछ स्थानों की गिरावट आई।
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान जताया है
- रेटिंग एजेंसी मूडीज की रिपोर्ट के अनुसार भारत की जीडीपी वृद्धि दर (GDP Growth Rate) वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 प्रतिशत से अधिक रह सकती है।
- इसकी वजह सरकारी पूंजीगत खर्च में बढ़त और आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती और आय कर में कमी आने से खपत बढ़ने की उम्मीद है।
- मूडीज को उम्मीद है कि भारत की औसत महंगाई दर वित्त वर्ष 2025-26 में घटकर 4.5 प्रतिशत हो जाएगी, जो पिछले वर्ष 4.8 प्रतिशत थी।
- हालांकि 2024 के मध्य में आंशिक रूप से धीमापन आने के बाद भी भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में बना रहेगा
- रिपोर्ट में बैंकिंग क्षेत्र के लिए स्टेबल आउटलुक का अनुमान लगाया गया है।
- हालांकि रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ने पिछले महीने रेपो रेट को 25 बेसिस प्वॉइंट्स कम करके 6.25 प्रतिशत कर दिया था।
- इससे पहले, एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में भी वित्त वर्ष 25 में जीडीपी विकास दर (GDP Growth Forcast) 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है।
खेल मंत्रालय ने खेलों में आयु धोखाधड़ी के विरुद्ध राष्ट्रीय संहिता 2025 के मसौदे पर लोगों और हितधारकों से प्रतिक्रियाएँ माँगी
- युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने खेलों में आयु धोखाधड़ी के विरुद्ध राष्ट्रीय संहिता 2025 के मसौदे पर लोगों और हितधारकों से प्रतिक्रियाएँ माँगी हैं।
- इसका उद्देश्य आयु धोखाधड़ी को कम करना और वास्तविक एथलीटों की रक्षा करना है।
- यह आयु रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के दोषी पाए जाने वाले एथलीट, कोच और अधिकारियों पर कठोर दंड लागू करेगा।
- इसकी प्रमुख विशेषताओं में अनिवार्य आयु सत्यापन और डिजिटल लॉकिंग, एक समर्पित राष्ट्रीय डेटाबेस, क्यूआर-सक्षम आईडी कार्ड और आयु विसंगतियों के लिए चिकित्सा परीक्षण आदि शामिल हैं।
- हितधारक और लोग 31 मार्च तक section.sp3-moyas@gov.in पर सुझाव दे सकते हैं।