Daily Hindi Current Affairs 17 May 2025| ||EGeneralStudies.in द्वारा Current Affairs in Hindi सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के अत्यंत उपयोगी होंगे क्यूँकि उत्तर भारत की राज्य परीक्षाएं एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली हर परीक्षा हिंदी में भी होती है। इन सभी परीक्षाओं के लिए Daily Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs in Hindi, Current Affairs in Hindi 2025 एवं दैनिक हिन्दी करेंट अफेयर्स EGeneralStudies.in करंट अफेयर्स एक्सपर्ट टीम प्रकाशित करती है।
Daily Hindi Current Affairs 17 May 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया
- महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 16 मई 2025 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी व गुलज़ार को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया।
- राष्ट्रपति ने ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए गुलज़ार को भी बधाई दी और उनके स्वास्थ्य की कामना की, ताकि वे समाज और देश के लिए अपना योगदान जारी रखें।
- राष्ट्रपति ने कहा कि साहित्य समाज को जोड़ने और जागरूक करने का काम करता है, जैसे ‘वंदे मातरम’ गीत ने भारतीय जनमानस को जागृत किया है।
- राष्ट्रपति ने महिला साहित्यकारों जैसे आशापूर्णा देवी, अमृता प्रीतम, महाश्वेता देवी आदि की सराहना की, जिन्होंने भारतीय साहित्य को संवेदनशीलता से समृद्ध किया।
- राष्ट्रपति ने रामभद्राचार्य जी की दृष्टिहीनता के बावजूद साहित्य और समाज सेवा में उनके असाधारण योगदान की प्रशंसा की और उनकी प्रेरणा से आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन की उम्मीद जताई।
भारतीय उत्पादों और सेवाओं के कुल निर्यात में 12.7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
- भारतीय उत्पादों और सेवाओं के कुल निर्यात में 12.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
- यह अप्रैल, 2025 के दौरान 73 अरब 80 करोड़ डॉलर तक पहुंच चुका है।
- पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 65 अरब 48 करोड़ डॉलर का निर्यात हुआ था।
- अमरीकी टैरिफ वृद्धि के बाद वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद यह वृद्धि देखी गई है।
- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश का वस्तु निर्यात 9.03 प्रतिशत बढ़कर 38 अरब 49 करोड़ डॉलर हो गया है।
- अप्रैल 2025 में उच्च-मूल्य वाले इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के साथ उच्चतम बढ़त दर्ज की गई है।
- आंकड़ों के अनुसार, भारत का वाणिज्यिक व्यापार घाटा मार्च, 2025 में 21 अरब 54 करोड़ डॉलर से 26 अरब 42 करोड़ डॉलर हो गया है।
- अप्रैल के लिए व्यापार और सेवाओं के भारत के कुल आयात का अनुमान 82 अरब 45 करोड़ डॉलर है, जो पिछले साल इसी महीने में 15.72 प्रतिशत की तेजी दर्शाता है।