Daily Hindi Current Affairs 23 March 2025 |EGeneralStudies.in द्वारा Current Affairs in Hindi सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के अत्यंत उपयोगी होंगे क्यूँकि उत्तर भारत की राज्य परीक्षाएं एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली हर परीक्षा हिंदी में भी होती है। इन सभी परीक्षाओं के लिए Daily Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs in Hindi, Current Affairs in Hindi 2025 एवं दैनिक हिन्दी करेंट अफेयर्स EGeneralStudies.in करंट अफेयर्स एक्सपर्ट टीम प्रकाशित करती है।
Daily Hindi Current Affairs 23 March 2025

भारत की जीडीपी एक दशक में हुई दोगुनी
- भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को 105 प्रतिशत की वृद्धि के साथ एक दशक में दोगुनी हो गई है।
- तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत अब अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान के बाद जीडीपी के मामले में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश बन गया है।
- भारत की जीडीपी 2015 में 2.1 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 2025 में 4.3 ट्रिलियन डॉलर हो गई है।
- रिपोर्ट के अनुसार भारत जल्द ही जापान को पीछे छोड़ देगा, क्योंकि पिछले एक दशक में जापान की जीडीपी में कोई वृद्धि नहीं हुई है।
- हालांकि इस अवधि में संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन की जीडीपी में क्रमशः 66 प्रतिशत और 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार
- हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और लेखक छत्तीसगढ़ के विनोद कुमार शुक्ल को इस साल का सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया जाएगा।
- भारतीय ज्ञानपीठ ने नई दिल्ली में 22 मार्च 2025 को इसकी घोषणा की है।
- ज्ञानपीठ पुरस्कार के तहत 11 लाख रुपये की राशि, वाग्देवी की कांस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
- शुक्ल को हिंदी साहित्य में उनके अद्वितीय योगदान, सृजनात्मकता और विशिष्ट लेखन शैली के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया है।
- वह हिंदी के 12वें साहित्यकार हैं, जिन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।
- साथ ही शुक्ल छत्तीसगढ़ राज्य के ऐसे पहले लेखक हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा।
- शुक्ल (88 वर्ष) की पहली कविता 1971 में ‘लगभग जयहिंद’ शीर्षक से प्रकाशित हुई थी।
- उनके मुख्य उपन्यासों में ‘नौकर की कमीज’, ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ और ‘खिलेगा तो देखेंगे’ शामिल हैं।
- शुक्ल को साहित्य अकादमी पुरस्कार और अन्य प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है।
नेटुम्बो नंदी-नदैतवा नामीबिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी
- अफ्रीकी देश नामीबिया के इतिहास में पहली बार कोई महिला राष्ट्रपति बनी है।
- नेतुम्बो नंदी-नदैतवाह (Netumbo Nandi-daitwah) जो पहले देश की उपराष्ट्रपति थीं ने पिछले नवंबर में हुए चुनाव में उन्होंने 57% वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
- राष्ट्रपति चुनाव में कुल पंद्रह उम्मीदवारों ने भाग लिया था जिसमे उन्होंने दक्षिण पश्चिम अफ्रीका पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (SWAPO) राजनीतिक दल की तरफ से भाग लिया था।
- नामीबिया के राष्ट्रपति चुनाव में, यदि कोई उम्मीदवार 50 प्रतिशत या उससे अधिक मत प्राप्त करता है, तो उसे चुना जाता है।
- नामीबिया का राष्ट्रपति सरकार का प्रमुख और राज्य का प्रमुख दोनों होता हैं।
- नामीबिया में राष्ट्रपति का कार्यकाल पाँच वर्ष का होता है और राष्ट्रपति को सीधे लोगों द्वारा चुना जाता है।
विश्व जल दिवस पर ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2025’ का शुभारंभ
- 22 मार्च 2025 को विश्व जल दिवस पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने हरियाणा के पंचकूला से देशव्यापी जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2025′ का शुभारंभ किया।
- यह अभियान जल शक्ति मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा हरियाणा सरकार के सहयोग से शुरू किया गया है।
- जल शक्ति अभियान: कैच द रेन कार्यक्रम का उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी और नवीन रणनीतियों के माध्यम से जल संरक्षण और प्रबंधन पर जोर देना है।
- इस अवसर पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री पाटिल ने नदियों, झरनों और जंगलों के बीच पारिस्थितिक संबंधों को मजबूत करने वाले ‘जल-जंगल-जन: एक प्राकृतिक बंधन अभियान’ की भी शुरुआत की है।
- साथ ही उन्होंने हरियाणा के लिए ‘मुख्यमंत्री जल संचय योजना’ और जल संसाधन एटलस का भी ई-शुभारंभ किया जो वैज्ञानिक जल संसाधन प्रबंधन में सहायता करती है।
दिल्ली विधानसभा ने डिजिटल गवर्नेंस लागू करने के लिए राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन-नेवा के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये
- दिल्ली विधानसभा ने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) को अपनाकर डिजिटल गवर्नेंस में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है
- संसदीय कार्य मंत्रालय (MoPA) दिल्ली सरकार (GNCTD) और नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) ने इसके क्रियान्वयन हेतु 22 मार्च 2025 को एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है।
- इस अवसर पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।
- इस समझौते के साथ, दिल्ली NeVA परियोजना को लागू करने के लिए मंत्रालय के साथ MoU पर हस्ताक्षर करने वाला 28वां राज्य बन गया है।
- यह समझौता दिल्ली विधानसभा की पेपरलेस और अधिक पारदर्शी विधायी प्रणाली की ओर बढ़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।