Daily Hindi Current Affairs 28 May 2025

Daily Hindi Current Affairs 28 May 2025 |EGeneralStudies.in द्वारा Current Affairs in Hindi सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के अत्यंत उपयोगी होंगे क्यूँकि उत्तर भारत की राज्य परीक्षाएं एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली हर परीक्षा हिंदी में भी होती है। इन सभी परीक्षाओं के लिए Daily Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs in Hindi, Current Affairs in Hindi 2025 एवं दैनिक हिन्दी करेंट अफेयर्स EGeneralStudies.in करंट अफेयर्स एक्सपर्ट टीम प्रकाशित करती है।

Daily Hindi Current Affairs 28 May 2025

Daily Hindi Current Affairs 28 May 2025
Daily Hindi Current Affairs 28 May 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 69 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2025 के लिए 69 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए।
  • इनमें से तीन को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 57 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
  • देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं।
  • ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा सहित विभिन्न विषयों और गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं।
  • पूर्व मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर और कुमुदनी रजनीकांत लाखिया को सार्वजनिक मामलों और कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
  • प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों में जतिन गोस्वामी, कैलाश नाथ दीक्षित, साध्वी ऋतंभरा शामिल हैं।
  • प्रसिद्ध अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय को मरणोपरांत यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • पद्मश्री से सम्मानित होने वालों में मंदा कृष्ण मडिगा, डॉ. नीरजा भटला, संत राम देसवाल, सैयद ऐनुल हसन, प्रशांत प्रकाश और नागेंद्र नाथ रॉय, शामिल हैं।
  • ह्यूग गैंट्ज़र और मरणोपरांत कोलीन गैंट्ज़र को संयुक्त रूप से पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
  •  हालांकि, इससे पहले राष्ट्रपति ने पिछले महीने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2025 के लिए 71 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए थे।

विकसित कृषि संकल्प अभियान गुरुवार 29 मई 2025 से शुरू किया जाएगा

  • विकसित कृषि संकल्प अभियान गुरुवार से शुरू किया जाएगा।
  • इस देशव्‍यापी अभियान की शुरुआत ओडिशा के पुरी में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में होगी।
  • अभियान का उद्देश्य किसानों को विभिन्न क्षेत्रों के लिए विशेष प्रमुख खरीफ फसलों की आधुनिक तकनीकों की जानकारी देने के साथ-साथ लाभकारी सरकारी योजनाओं और नीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
  • यह अभियान अगले महीने की 12 तारीख तक चलता रहेगा और इसमें देश के 700 से अधिक जिलों को शामिल किया जाएगा।
  • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस व्यापक 15-दिन के अभियान के दौरान श्री चौहान लगभग 20 राज्यों का दौरा करेंगे।
  • इस अभियान के तहत, टीमें किसानों को मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड का सही उपयोग, फसल चयन और संतुलित उर्वरक आवेदन में मार्गदर्शन करेंगी, और किसानों की नवाचार को समझने व अनुसंधान दिशा तय करने के लिए प्रतिक्रिया एकत्र करेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top