Daily Hindi Current Affairs 7 April 2025
Daily Hindi Current Affairs 7 April 2025

प्रसिद्ध भारतीय बालू कलाकार सुदर्शन पटनायक प्रतिष्ठित फ्रेड डारिंगटन बालू मास्टर पुरस्कार से सम्मानित

- प्रसिद्ध भारतीय बालू कलाकार सुदर्शन पटनायक प्रतिष्ठित फ्रेड डारिंगटन बालू मास्टर पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
- यह पुरस्कार उन्हें बालू कला में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।
- श्री पटनायक को यह पुरस्कार इंग्लैंड के डोरसेट में सैंड वर्ल्ड – 2025 अंतर्राष्ट्रीय बालू कला महोत्सव में प्रदान किया गया है।
- इस अवसर पर श्री पटनायक ने भगवान गणेश की 10 फुट ऊंची कलाकृति बनाई।
- इस कलाकृति के जरिए उन्होंने विश्व शांति का संदेश दिया है।
- वेमाउथ के मेयर जॉन ओरेल ने महोत्सव में पटनायक को पुरस्कार और पदक प्रदान किया है।
- वेमाउथ को ब्रिटिश रेत मूर्तिकला का जन्मस्थान कहा जाता है।
- इससे पहले सुदर्शन पटनायक को वर्ष 2014 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
- उन्होंने दुनिया भर में 65 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेत मूर्तिकला चैंपियनशिप और महोत्सवों में भाग लिया है।
- उन्हें उनकी प्रतिष्ठित रचनाओं के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।