Daily Hindi Current Affairs 8 April 2025

Daily Hindi Current Affairs 8 April 2025 | EGeneralStudies.in द्वारा Daily Hindi Current Affairs सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के अत्यंत उपयोगी होंगे क्यूँकि उत्तर भारत की राज्य परीक्षाएं एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली हर परीक्षा हिंदी में भी होती है। इन सभी परीक्षाओं के लिए Daily Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs in Hindi, Current Affairs in Hindi 2025 एवं दैनिक हिन्दी करेंट अफेयर्स EGeneralStudies.in करंट अफेयर्स एक्सपर्ट टीम प्रकाशित करती है।

Daily Hindi Current Affairs 8 April 2025

Daily Hindi Current Affairs 8 April 2025
Daily Hindi Current Affairs 8 April 2025

महाराष्ट्र के नंदुरबार में किसान ज्ञान संवर्धन केन्द्र और महिला प्रौद्योगिकी पार्क का उद्धाटन

  • केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 अप्रैल 2025 को महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले का दौरा किया।
  • उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और किसान ज्ञान संवर्धन केन्द्र, कृषक मंडपम् और महिला प्रौद्योगिकी पार्क का उद्घाटन किया।
  • श्री चौहान ने डॉ. हेडगेवार सेवा समिति के योगदान को सराहा और नंदुरबार जिले के हर गांव को गरीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
  • उन्होंने रसायनिक खादों के हानिकारक प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की जानकारी दी।
  • उन्होंने किसानों को सलाह दी कि 5 एकड़ तक की जमीन पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाए और इसके लिए केंद्र सरकार सहायता प्रदान करेगी।
  • नंदुरबार जिले में जल संरक्षण के उपायों पर चर्चा की और ड्रिप और स्प्रिंकलर के माध्यम से कम पानी में अधिक कृषि उत्पादन की बात की।
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ उठाकर जल संरक्षण पर जोर दिया और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने की बात की।
  • उन्होंने किसान और उपभोक्ता के बीच कीमत के अंतर को कम करने के लिए नई योजना की जानकारी दी, जिसमें ट्रांसपोर्टेशन खर्च केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लिस्बन के ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ पुरुस्कार से सम्मानित

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिस्बन के ऐतिहासिक सिटी हॉल में 7 अप्रैल, 2025 को एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान लिस्बन के मेयर द्वारा लिस्बन शहर के प्रतिष्ठित ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।
  • राष्ट्रपति मुर्मू 7 से 10 अप्रैल तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया की ऐतिहासिक चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं।
  • ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से नवाज़े जाने के साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू लिस्बन की मानद नागरिक बन गई हैं।
  • इस अवसर पर राष्ट्रपति ने भारत और पुर्तगाल को एकजुट करने वाली कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाला एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।
  • लिस्बन का ‘की टू द सिटी’ लिस्बन शहर द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
  • राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को मजबूत करने में पुर्तगाल के प्रयासों की सराहना भी की।

त्रिशक्ति नारी नाविक अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ आरम्भ

  • मुंबई-सेशेल्स-मुंबई त्रिशक्ति नारी नाविक अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ 7 अप्रैल, 2025 को मुंबई से कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (सीएमई) के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. रमेश द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया है।
  • अभियान का नेतृत्व 12 महिला अधिकारी कर रही हैं, जो भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना से हैं।
  • यह यात्रा 4,000 समुद्री मील की दूरी तय करेगी और 55 दिनों तक चलेगी।
  • अभियान का उद्देश्य समुद्री प्रयासों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।
  • अभियान में भाग लेने वाली महिला अधिकारियों को दो साल का कठोर समुद्री नौकायन प्रशिक्षण दिया गया है।
  • यह पहल नारी शक्ति और महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक है, साथ ही भारत की महान योद्धा रानियों को श्रद्धांजलि भी है।
  • अभियान का सफल समापन 30 मई 2025 को ध्वजारोहण समारोह के साथ होगा।
  • यह अभियान समावेशिता और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पोषण पखवाड़ा का 7वां संस्करण 8 अप्रैल से आरम्भ

  • पोषण पखवाड़ा का 7वां संस्करण 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।
  • इस पोषण अभियान का उद्देश्य तकनीक और परंपरा के तालमेल से बच्चों और महिलाओं के बीच स्वस्थ और पौष्टिक आहार को बढ़ावा देना है।
  • यह अभियान बच्चे के जीवन के पहले 1,000 दिनों पर केंद्रित है, क्योंकि यह बच्चे के विकास के लिए बेहद अहम वक्त होता है।
  • प्रौद्योगिकी का उपयोग – पोषण ट्रैकर आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण सेवाओं की वास्तविक समय की निगरानी को सक्षम बनाता है।
  • प्रौद्योगिकी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के जीवन को, समुदाय-आधारित गंभीर कुपोषण प्रबंधन (सीएमएएम) प्रोटोकॉल के रूप में काफी आसान बना दिया है।
  • इसके साथ ही गंभीर कुपोषण का समुदाय-आधारित प्रबंधन प्रोटोकॉल (सीएमएएम), समस्या का शीघ्र पता लगाने और समुदाय-आधारित प्रबंधन में मदद करता है।
  • लाभार्थी अब बेहतर पहुँच के लिए पोषण ट्रैकर वेब ऐप के ज़रिए खुद भी पंजीकरण कर सकते हैं।
  • यह पोषण पखवाड़ा अभियान स्वस्थ भोजन विकल्पों को बढ़ावा देकर बचपन के मोटापे पर भी ध्यान केंद्रित करता है।

एमईआईटीवाई (MEITY) और हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य सरकार के विभागों की साइबर सुरक्षा में सुधार के लिए साइबर सिक्यूरिटी आईकास्ट-25 कार्यशाला का आयोजन

  • 3-4 अप्रैल 2025 को शिमला में हिमाचल प्रदेश पुलिस के राज्य पुलिस प्रमुखों के लिए दो दिवसीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला ‘आईकास्ट-25’ आयोजित की गई।
  • यह कार्यशाला एमईआईटीवाई के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (एनईजीडी) और हिमाचल प्रदेश सरकार के डिजिटल प्रौद्योगिकी और शासन विभाग के सहयोग से आयोजित की गई।
  • कार्यशाला में 45 से अधिक प्रतिभागियों ने शारीरिक रूप से व 100 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन भाग लिया।
  • कार्यशाला का उद्घाटन डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा ने किया।
  • इस कार्यशाला में साइबर सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया।
  • डॉ. वर्मा ने साइबर खतरों से निपटने के लिए सरकारी अधिकारियों के बीच क्षमता निर्माण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
  • डॉ. निपुण जिंदल ने राज्य की साइबर स्वच्छता और घटना प्रतिक्रिया दल के बारे में जानकारी दी और बताया कि राज्य ने डिजिटल साक्षरता अभियान शुरू किया है ताकि डिजिटल विभाजन को खत्म किया जा सके।
  • अगले वर्ष से इस कार्यशाला को राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया गया।
  • एनईजीडी ने राज्यों में साइबर रक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए साइबर सुरक्षा कार्यशालाएँ शुरू की हैं।
  • इन कार्यशालाओं का उद्देश्य साइबर खतरों का प्रबंधन, सुरक्षित आईटी ढांचे को अपनाना, और ई-गवर्नेंस को सुदृढ़ करना है।
  • यह पहल भारत सरकार के साइबर-लचीले सार्वजनिक क्षेत्र बनाने के मिशन का हिस्सा है।

Daily Hindi Current Affairs 8 April 2025

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top