Daily Hindi Current Affairs 8 February 2025

9वें एशियाई शीतकालीन खेल चीन में हुए शुरू
- नौवें एशियाई शीतकालीन खेल (AWG) 2025 पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत की राजधानी हार्बिन में आरंभ हो गए हैं।
- चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 7 फ़रवरी 2025 को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक सहित अतिथि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में खेलों की शुरुआत की घोषणा की।
- यह खेल इस महीने की 14 तारीख तक जारी रहेंगे।
- इस बार खेलों में रिकॉर्ड 34 देश और क्षेत्र प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
- 88 सदस्यीय भारतीय दल, जिसमें 59 एथलीट और 29 टीम अधिकारी शामिल हैं खेलों में भाग ले रहे है।
फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने अपना नाम बदलकर Eternal Ltd. किया
- फूड और डिलीवरी दिग्गज Zomato ने एक बड़े कॉर्पोरेट रीब्रांडिंग की घोषणा की है।
- रीब्रांडिंग के तहत कंपनी का नाम बदलकर ‘Eternal’ कर दिया गया है।
- यह नाम बदलाव 6 फरवरी 2025 से प्रभावी हो गया है।
- हालांकि ग्राहकों के लिए Zomato ब्रांड नेम, एप और सर्विसेज में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
- Zomato मौजूदा समय में यह कंपनी फूड डिलीवरी, क्विक कॉमर्स, डायनिंग सर्विसेज, टिकट बुकिंग और सप्लाई चेन सॉल्यूशंस में कारोबार कर रही है।
ऑस्ट्रेलिया ने चीन के AI चैटबॉट DeepSeek पर प्रतिबंध लगाया
- ऑस्ट्रेलिया ने 6 फरवरी को चीन के AI चैटबॉट DeepSeek को सभी सरकारी डिवाइसेज से बैन कर दिया है।
- यह फैसला ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर लिया गया है जिसमें गोपनीयता और मालवेयर (वायरस) से जुड़े जोखिमों का हवाला दिया गया है।
- इटली और ताइवान भी इस पर बैन लगा चुके हैं।
- हालांकि अमेरिका और दक्षिण कोरिया पहले ही कंप्यूटरों पर इसे ब्लॉक किया गया है।
कर्नाटक ने सूखे से निपटने, भूजल पुनर्भरण और कृषि को बढ़ावा देने के लिए ‘सुजला परियोजना’ शुरू की
- कर्नाटक में 79 प्रतिशत क्षेत्र सूखाग्रस्त है, जो राजस्थान के बाद देश में दूसरा सबसे बड़ा सूखाग्रस्त क्षेत्र है।
- कर्नाटक में राजस्थान के बाद दूसरे सबसे कम पुनर्भरण योग्य भूजल संसाधन हैं।
- कर्नाटक सरकार ने वाटरशेड कार्यक्रम के माध्यम से भूजल पुनर्भरण के लिए सुजला परियोजना शुरू की।
- आकाशवाणी संवाददाता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वाटरशेड यात्रा की शुरुआत का कर्नाटक में स्वागत किया गया है।
- वाटरशेड कार्यक्रम ने भूजल स्तर को बढ़ाने, बंजर ज़मीन को खेती के दायरे में लाने, किसानों को ज़्यादा कीमत वाली फ़सलों और बागवानी में विविधता लाने और कृषि उत्पादकता बढ़ाने में मदद की है।
- वाटरशेड विकास गतिविधियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए वाटरशेड यात्रा जन संपर्क अभियान 5 फ़रवरी को पूरे कर्नाटक में शुरू किया गया था।
- पूरे राज्य में वाटरशेड यात्रा के हिस्से के रूप में विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाई गई थी।
केन्द्र सरकार ने कौशल भारत कार्यक्रम के लिए 8,800 करोड़ रुपये मंजूर किए
- सरकार ने 2022-23 से 2025-26 की अवधि के लिए कौशल भारत कार्यक्रम के लिए 8,800 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
- सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मांग आधारित कौशल विकास पर सरकार का ध्यान है और अभिसरण तथा गुणवत्ता वृद्धि पर जोर दिया जाएगा।
- यह देश भर में मांग आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और उद्योग-संरेखित प्रशिक्षण को एकीकृत करके कुशल, भविष्य के लिए तैयार कार्यबल के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना और जन शिक्षण संस्थान योजना को अब कौशल भारत कार्यक्रम की समग्र केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत जोड़ दिया गया है।
- सरकार ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के कार्यकाल को तीन साल के लिए 31 मार्च 2028 तक बढ़ाने को भी मंजूरी दे दी है।
- इससे सफाई कर्मचारियों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में मदद मिलेगी, सफाई क्षेत्र में काम करने की स्थिति में सुधार होगा।
- इससे खतरनाक सफाई करते समय शून्य मृत्यु दर हासिल करने का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।
फीफा ने प्रशासन संबंधी मुद्दों पर पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ को निलंबित किया
- अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) ने पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ (पीएफएफ) को निलंबित कर दिया है
- फीफा वह देश में खेल के सुचारू और निष्पक्ष संचालन के लिए आवश्यक अपने संविधान में संशोधन करने में विफल रहा है।
- फीफा ने बताया कि जब तक पीएफएफ कांग्रेस आवश्यक संशोधन नहीं करती, तब तक पाकिस्तान निलंबित रहेगा।
- 2017 के बाद से यह पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ का तीसरा निलंबन है।
देश में मातृ मृत्यु दर में 83 % की गिरावट
- सरकार ने आज कहा कि देश में मातृ मृत्यु दर में 83 प्रतिशत की गिरावट आई है।
- जबकि पिछले 30 वर्षों के दौरान वैश्विक स्तर पर इसमें 42 प्रतिशत की कमी आई है।
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
- उन्होंने कहा कि इसी अवधि के दौरान शिशु मृत्यु दर में भी 69 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि वैश्विक स्तर पर इसमें 55 प्रतिशत की गिरावट आई है।
भारतीय कला इतिहास कांग्रेस का 32वां सत्र 8 फ़रवरी 2025 को नोएडा में शुरू होगा
- भारतीय कला इतिहास कांग्रेस का 32वां सत्र नोएडा स्थित भारतीय विरासत संस्थान द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
- तीन दिवसीय कार्यक्रम 8 फ़रवरी 2025 से शुरू होगा और इस महीने की 10 तारीख तक जारी रहेगा।
- केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
- सम्मेलन का उद्देश्य एक ऐसा मंच बनना है जो महाकाव्यों के कलात्मक और प्रदर्शनात्मक प्रस्तुतीकरण के विभिन्न रूपों पर बातचीत को एक साथ लाता है।
- इस वर्ष का विषय ‘कला और संस्कृति में भारतीय महाकाव्यों का प्रतिपादन’ है।
- इसका उद्देश्य महाकाव्यों पर आधारित कलात्मक अभिव्यक्ति के विविध रूपों को उजागर करना है।