Daily Hindi Current Affairs 8 March 2025

Table of Contents

Daily Hindi Current Affairs 8 March 2025

Daily Hindi Current Affairs 8 March 2025
Daily Hindi Current Affairs 8 March 2025

कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं के लिए साइबर सुरक्षा पुस्तिका जारी की

  • भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “महिला सुरक्षा के लिए साइबर सुरक्षा पुस्तिका” जारी की है।
  • यह पुस्तिका देश भर में महिलाओं को आवश्यक साइबर स्वच्छता पद्धतियों के साथ सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक मार्गदर्शिका है।
  • इस पुस्तिका में वे सर्वोत्तम पद्धतियां बताई गई हैं जिन्हें अपनाकर महिलाएं अपनी ऑनलाइन उपस्थिति को सुरक्षित रख सकती हैं और आज की डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रह सकती हैं।
  • पुस्तिका को दिए गए इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ा जा सकता है: https://www.cert-in.org.in/PDF/Mahila_Suraksha_Booklet25.pdf
  • सीईआरटी-इन भारत में साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से विभिन्न अभियान और पुस्तिकाएं जारी करता है।
  • यह संगठन 24×7 साइबर सुरक्षा सेवाएं प्रदान करता है और देश के साइबरस्पेस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्य करता है।

सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने का प्रस्ताव मंजूर किया

  • सर्वोच्‍च न्‍यायालय कॉलेजियम ने आज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
  • ये न्यायाधीश हैं न्यायमूर्ति वसीम सादिक नरगल, न्यायमूर्ति राजेश सेखरी और न्यायमूर्ति मोहम्मद यूसुफ वानी।
  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय न्यायाधीशों की कमी से जूझ रहा है।
  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 25 है।
  • वर्तमान में केवल 15 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा है, जिससे 10 पद खाली हैं।

रेल मंत्रालय ने रेलवे-स्टेशनों पर भीड़-नियंत्रण के उपायों की घोषणा की

  • रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए भीड़ को नियंत्रण करने के कई उपायों की घोषणा की है।
  • रेलवे ने 60 स्टेशनों के बाहर स्थायी प्रतीक्षा क्षेत्र बनाने का फैसला किया है।
  • इसके लिए नई दिल्ली, आनंद विहार, वाराणसी, अयोध्या और पटना स्टेशनों पर पायलट प्रोजेक्ट पहले ही शुरू किए जा चुके हैं।
  • इसके अलावा, 60 स्टेशनों पर प्रवेश नियंत्रण शुरू किया जाएगा।
  • केवल कन्फर्म आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को ही प्लेटफॉर्म पर सीधे प्रवेश की अनुमति होगी।
  • वेटिंग लिस्ट टिकट वाले या बिना टिकट वाले यात्रियों को स्टेशन के बाहर चिन्हित क्षेत्रों में इंतजार करना होगा।
  • प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए स्टेशनों पर नए डिजाइन वाले फुट ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे।
  • स्टेशनों और आसपास के इलाकों में भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
  • प्रमुख स्टेशनों पर अब वॉर रूम होंगे, जहां विभिन्न रेलवे विभागों के अधिकारी भीड़ बढ़ने और आपात स्थिति के दौरान समन्वय स्थापित करेंगे।
  • नई व्यवस्था के तहत स्टेशन परिसर में अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए सभी रेलवे कर्मचारियों और सेवा कर्मियों को नए डिजाइन के आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे और कर्मचारियों को नई वर्दी भी दी जाएगी।
  • भीड़भाड़ को रोकने के लिए स्टेशन निदेशकों के पास स्टेशन और उपलब्ध ट्रेनों की क्षमता के आधार पर टिकट बिक्री को नियंत्रित करने का अधिकार होगा।

रक्षा मंत्रालय ने T-72 टैंकों के लिए रूस के साथ 24 करोड़ 80 लाख अमरीकी डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

  • रक्षा मंत्रालय ने T-72 टैंकों के लिए एक हजार हॉर्स पॉवर इंजन की खरीद के लिए रूस के रोसोबोरोन एक्सपोर्ट के साथ 24 करोड़ 80 लाख अमरीकी डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • इस सौदे में रोसोबोरोनएक्सपोर्ट से आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (हैवी व्हीकल फैक्ट्री), अवाडी, चेन्नई को ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी (टीओटी) भी शामिल है।
  • टी-72 भारतीय सेना के टैंक बेड़े का मुख्य आधार है।
  • वर्तमान में इन T-72 टैंकों में 780 एचपी इंजन लगा हुआ है।
  • रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से रोसोबोरोन एक्सपोर्ट आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड को इंजनों के एकीकरण और उत्पादन के लिए प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण भी करेगा।
  • T-72 टैंकों के मौजूदा 780 हॉर्स पॉवर इंजन को एक हजार हॉर्स पॉवर इंजन में परिवर्तित करने से भारतीय सेना और भी मजबूत होगी।

भारतीय नौसेना के युद्धक्षेत्र स्तरीय परिचालन अभ्यास (ट्रोपेक्स) – 2025 का समापन

  • भारतीय नौसेना का कैपस्टोन युद्धक्षेत्र स्‍तरीय परिचालन अभ्‍यास (ट्रोपेक्स) 2025 जनवरी से मार्च तक तीन महीने तक चला।
  • इस अभ्यास ने नौसेना के परिचालन सिद्धांतों की पुष्टि करने में मदद की।
  • इसमें जल-स्थलीय अभ्यास, साइबर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, और सामरिक चरण शामिल थे।
  • अभ्यास ने राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए नौसेना की क्षमता का मूल्यांकन किया।
  • इस अभ्यास का क्षेत्र अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लेकर हिंद महासागर तक फैला था।
  • इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के 65-70 जहाज, 9-10 पनडुब्बियां और 80 से अधिक विमानो ने हिस्सा लिया।
  • हालांकि इस अभ्यास में भारतीय सेना, वायु सेना और तटरक्षक बल की कई इकाइयों ने भाग लिया।
  • यह अभ्यास भारतीय नौसेना की परिचालन तैयारियों और युद्ध के लिए तत्परता की सफलता को दर्शाता है और उसकी विश्वसनीयता और एकजुटता को सिद्ध करता है।

सूरत में खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान का शुभारंभ

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 7 मार्च को सूरत में खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान का शुभारंभ किया है।
  • इस आवसर पर उन्होंने बताया कि यह संतृप्ति अभियान तुष्टिकरण की भावना को छोड़कर संतुष्टिकरण की भावना को आगे बढ़ाएगा।
  • यह अभियान सुनिश्चित करता है कि न कोई भेदभाव, न कोई छूटे, न कोई रूठे और न कोई किसी को ठगे।
  • जब सरकार ही लाभार्थी के दरवाजे पर जा रही है, तो कोई छूटेगा कैसे और जब कोई छूटेगा नहीं तो कोई रूठेगा कैसे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top