10 september 2024 Current Affairs in Hindi

रणधीर सिंह एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष बने। तुहिन कांत पांडे नए वित्त सचिव नियुक्त। भारतीय सेना व भारतीय वायुसेना ने गति शक्ति विश्वविद्यालय के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर। भारत और अमेरिकी सेना का ज्वाइंट मिलिट्री ड्रिल ‘युद्ध अभ्यास 2024’राजस्थान में शुरू।

10 September 2024 Current Affairs in hindi
10 September 2024 Current Affairs in hindi
  • अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैंं।
  • उन्हें रविवार को इस महाद्वीपीय संस्था की 44वीं आम सभा के दौरान यह महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गईहैंं।
  • पांच बार के ओलंपिक निशानेबाज रणधीर ओसीए अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र योग्य उम्मीदवार थे और 2021 से ओसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष थे।
  • रणधीर सिंह ने शेख अहमद की जगह ली और उनका कार्यकाल 2024 से 2028 तक रहेगा।
  • तुहिन कांत पांडे को वित्त मंत्रालय के तहत नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया है।
  • शनिवार, 7 सितंबर को जारी एक सरकारी परिपत्र के अनुसार, तुहिन कांता पांडे को वित्त मंत्रालय के तहत नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया है।
  • पांडे ने टी.वी. सोमनाथन की जगह ली है, जिन्हें अगस्त में राजीव गौबा की जगह भारत का नया कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया है।
  • वह ओडिशा कैडर के 1987 बेब के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं और उन्होंने अक्टूबर 2019 में दीपम का कार्यभार संभाला था।
  • भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना ने लॉजिस्टिक्स संचालन में कर्मियों के कौशल और क्षमता निर्माण को बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किए।
  • यह एक विश्व स्तरीय और भविष्य-प्रूफ लॉजिस्टिक्स सिस्टम बनाने और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए एक साझेदारी है।
  • इस अवसर पर बोलते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि विश्वविद्यालय अत्याधुनिक लॉजिस्टिक्स शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के साथ सशस्त्र बलों को सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में काम करेगा।
  • यह एक विश्व स्तरीय और भविष्य-प्रूफ लॉजिस्टिक्स सिस्टम बनाने और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए एक साझेदारी है।
  • गति शक्ति विश्वविद्यालय केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2022 के तहत गुजरात के वडोदरा में स्थित एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है।
  • भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण “युद्ध अभ्यास2024-” का 20वां संस्करण 9 सितंबर 2024 से राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ।
  • यह युद्धाभ्यास 22 सितंबर 2024 तक चलेगा।
  • ये मिलिट्री एक्सरसाइज वर्ष 2004 से प्रति वर्ष भारत और अमेरिका के बीच बारी-बारी आयोजित होती है।
  • 600 कर्मियों वाली भारतीय सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन के साथ-साथ अन्य शाखाओं और विभागों के कर्मी कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top