Daily Current Affairs 22 July 2026 | One-Liner GK | सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए
EGeneralStudies.in द्वारा Current Affairs in Hindi सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के अत्यंत उपयोगी होंगे क्योंकि उत्तर भारत की राज्य परीक्षाएं एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली हर परीक्षा हिंदी में भी होती है। इन सभी परीक्षाओं के लिए Daily Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs in Hindi, Current Affairs in Hindi 2026 एवं दैनिक हिन्दी करेंट अफेयर्स EGeneralStudies.in करंट अफेयर्स एक्सपर्ट टीम प्रकाशित करती है।
Daily Current Affairs 22 July 2026 | One-Liner GK | सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए

हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज क्विज़ 2026 शुरू, 15 अगस्त तक लें भाग।
- भारत सरकार के युवा कार्य विभाग ने हर घर तिरंगा अभियान और 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माय भारत पोर्टल पर ‘भारत का राष्ट्रीय ध्वज क्विज़ 2026’ शुरू किया है।
- यह क्विज़ आम नागरिकों के लिए 15 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
- इस क्विज़ का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, महत्व, गरिमा और संवैधानिक मूल्यों से परिचित कराना तथा उनमें देशभक्ति और जागरूक नागरिकता की भावना को बढ़ावा देना है।
- क्विज़ में 20 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न होंगे, जिन्हें 10 मिनट में हल करना होगा।
- यह क्विज़ माय भारत पोर्टल के सभी पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।
- इसे भारतीय भाषाओं में भी पूरा किया जा सकता है और प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक बार ही इसमें भाग ले सकता है।
- प्रश्न राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, भारतीय ध्वज संहिता-2002, राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम-1971, राष्ट्रीय प्रतीकों तथा तिरंगे से जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों के योगदान पर आधारित होंगे।
- क्विज़ पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र (E-Certificate) मिलेगा; हालांकि 21–29 वर्ष आयु वर्ग के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को कंप्यूटर आधारित चयन प्रक्रिया के माध्यम से भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों के भ्रमण का अवसर मिलेगा।
- सरकार ने देशभर के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
राष्ट्रीय आम दिवस : 22 जुलाई 2026
- भारत में आम को सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि “फलों का राजा” कहा जाता है।
- यह दिन आम की लोकप्रियता, उसकी विभिन्न किस्मों, सांस्कृतिक महत्व और उससे जुड़ी खाद्य परंपराओं का उत्सव मनाने के लिए समर्पित है।
- भारत में आम को गर्मियों के मौसम की पहचान माना जाता है।
- भारत दुनिया के सबसे बड़े आम उत्पादक देशों में से एक है।
- यहां सैकड़ों किस्मों के आम उगाए जाते हैं, जिनमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा, अल्फांसो, केसर, तोतापुरी और हिमसागर जैसी किस्में काफी लोकप्रिय हैं।
- भारत क साथ-साथ कई अन्य देशों में भी लोग इस दिन आम से बनी रेसिपी, सोशल मीडिया पोस्ट, फूड फेस्ट और खास आयोजनों के जरिए इसे सेलिब्रेट करते हैं।
भारतीय नौसेना की मेजबानी में बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा अभ्यास।
- 20–23 जुलाई 2026 तक कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2 का आयोजन किया जा रहा है।
- यह भारत में पहली बार आयोजित हो रहा है और भारतीय नौसेना के नेतृत्व वाली CTF-154 तथा संयुक्त समुद्री बल (CMF) के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
- प्रशिक्षण में 26 देशों के 254 प्रतिभागी, 74 प्रशिक्षक, 4 अंतरराष्ट्रीय संगठन और विभिन्न विषय विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
- कार्यक्रम का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा, क्षमता निर्माण, अंतर-संचालनीयता (Interoperability) और बहुराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है।
- पहले दिन जहाज संचालन, नौवहन, संकट संचार, क्षति नियंत्रण, अग्निशमन तथा लाल सागर एवं पश्चिमी हिंद महासागर की समुद्री सुरक्षा चुनौतियों पर प्रशिक्षण दिया गया।
- यह अभ्यास भारतीय नौसेना की क्षेत्रीय सुरक्षा एवं प्रशिक्षण साझेदार के रूप में भूमिका को और मजबूत करेगा तथा सहभागी देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देगा।
नाथन स्मिथ ICC जून 2026 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी बने।
- न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ को जून 2026 के लिए ICC Men’s Player of the Month चुना गया।
- उन्होंने इस पुरस्कार की दौड़ में भारत के शुभमन गिल और बांग्लादेश के मोसादेक हुसैन को पीछे छोड़ा।
- स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों में 16 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 2-1 से ऐतिहासिक सीरीज जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
- चोटिल खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में उन्होंने नई गेंद से गेंदबाजी की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाई।
- लॉर्ड्स टेस्ट में उन्होंने दूसरी पारी में 70 रन देकर 6 विकेट और पूरे मैच में 9 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
- स्मिथ ने इस सम्मान को टीम की सफलता का परिणाम बताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य हमेशा न्यूजीलैंड के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।
भारत 16वीं ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा।
- भारत 22 से 24 जुलाई 2026 तक चंडीगढ़ में 16वीं ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा।
- इस बैठक में 11 सदस्य देशों के स्वास्थ्य मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ भाग लेंगे।
- चर्चा के प्रमुख विषय होंगे स्वास्थ्य सुरक्षा, डिजिटल स्वास्थ्य, महामारी की तैयारी और सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता।
- 23 जुलाई को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में मंत्रिस्तरीय घोषणा-पत्र (Draft Declaration) को अंतिम रूप दिया जाएगा।
- 24 जुलाई को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक होगी, जिसमें प्रमुख स्वास्थ्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
- अंतिम दिन डिजिटल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और जिम्मेदार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग से भविष्य के मजबूत स्वास्थ्य तंत्र विकसित करने पर उच्चस्तरीय संवाद आयोजित होगा।
Bestseller #1
- Cleansing water for light makeup
- The formula gently hydrates your skin and removes makeup as well as dirt
- How to use: Pour out on a cotton pad and wipe gently across the face, lips and eyes
₹152.03
Bestseller #2
- This will be an excellent pick for you
- Helps to make a style statement
- This product comes in a proper packaging
₹299
Bestseller #3
- Natural Nourishment from Luxurious Oils: Our oil is a luxurious blend of Almond Oil, Avocado Oil, Jojoba Oil, Sunflower …
- Radiant Skin All Day & Night: Experience a natural, all-day and night glow with our multi-purpose oil. Enhance your skin…
- Non-Greasy & Lightweight: Our formula is non-greasy and lightweight, providing intense moisture without weighing your sk…
₹719