Daily Current Affairs 27 July 2026 | One-Liner GK | सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए
EGeneralStudies.in द्वारा Current Affairs in Hindi सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के अत्यंत उपयोगी होंगे क्योंकि उत्तर भारत की राज्य परीक्षाएं एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली हर परीक्षा हिंदी में भी होती है। इन सभी परीक्षाओं के लिए Daily Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs in Hindi, Current Affairs in Hindi 2026 एवं दैनिक हिन्दी करेंट अफेयर्स EGeneralStudies.in करंट अफेयर्स एक्सपर्ट टीम प्रकाशित करती है।
27 July 2026 Daily Current Affairs | One-Liner GK | हिन्दी संसामयिकी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल बनाने की घोषणा की है।
- यह कार्यबल परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देगा, जिनके आधार पर परीक्षाओं की विश्वसनीयता, पारदर्शिता और निष्पक्षता को बढ़ाया जाएगा।
- सरकार का लक्ष्य परीक्षा व्यवस्था को तकनीक आधारित, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना है।
- कार्यबल में तपन डेका, डॉ. एस. सोमनाथ, वी. कामकोटि, अनीता करवाल और अमृत लाल मीणा जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं।
- परीक्षा में अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए सरकार संसद में कड़े कानूनी प्रावधानों वाला नया विधेयक भी पेश किया जाएगा ।
भारत के ऋषिकांत सिंह चानमबम ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 60 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।
- भारत के ऋषिकांत सिंह चानमबम ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 60 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता है।
- ऋषिकांत ने स्नैच में 121 किग्रा वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया है।
- उन्होंने क्लीन एवं जर्क में 143 किग्रा और कुल 264 किग्रा वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया है।
- वहीं मलेशिया के मोहम्मद अनीक ने कुल 273 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक और नया खेल रिकॉर्ड अपने नाम किया।
- केन्या के जोशुआ अमुंगा एमबोया ने कुल 260 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।
- क्लीन एवं जर्क में 148 किग्रा और 151 किग्रा के प्रयास असफल रहने के कारण ऋषिकांत स्वर्ण पदक से चूक गए।
भारत का प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल।
- सारनाथ (वाराणसी) को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।
- यह भारत का 45वां और उत्तर प्रदेश का चौथा विश्व धरोहर स्थल बन गया है।
- लगभग 28 वर्षों के इंतजार के बाद यह सम्मान मिला। सारनाथ को वर्ष 1998 में यूनेस्को की संभावित (Tentative) सूची में शामिल किया गया था।
- यह घोषणा दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में की गई।
- विश्व धरोहर संपत्ति में चौखंडी स्तूप और सारनाथ के पुरातात्विक अवशेष शामिल हैं, जिनमें धामेक स्तूप, धर्मराजिका स्तूप, अशोक स्तंभ और प्राचीन विहार प्रमुख हैं।
- सारनाथ वही पवित्र स्थान है जहाँ भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना प्रथम उपदेश (धर्मचक्र प्रवर्तन) दिया था, इसलिए यह बौद्ध धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल माना जाता है।
- इस मान्यता से उत्तर प्रदेश के बौद्ध सर्किट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी तथा पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने वर्ल्ड स्क्वाश जूनियर चैंपियनशिप-2026 का खिताब जीतकर इतिहास बनाया।
- भारत की अनाहत सिंह ने वर्ल्ड स्क्वाश जूनियर चैंपियनशिप-2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
- फाइनल में उन्होंने मिस्र की रुकैया सलेम को 11-3, 11-7, 11-9 से सीधे तीन गेम में हराया।
- अनाहत जूनियर विश्व स्क्वाश खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
- इस जीत के साथ उन्होंने मिस्र के खिलाड़ियों के 16 वर्षों के वर्चस्व को भी समाप्त कर दिया।
- अनाहत ने पूरे टूर्नामेंट में बिना एक भी गेम गंवाए शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
- अब उनका अगला लक्ष्य लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक है, जहाँ स्क्वाश पहली बार ओलंपिक खेलों का हिस्सा होगा।