25 October 2024: Daily Current Affairs in Hindi

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र में नवाचार के लिए 1000 करोड़ रुपये के उद्यम पूंजी कोष को दी मंजूरी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए 1000 करोड़ रुपये के उद्यम पूंजी कोष को मंजूरी दे दी है।
- इसे भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) के तत्वावधान में मंज्री दी गई है।
- सरकार ने अंतरिक्ष गतिविधियों में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने और उसकी देखरेख करने के लिए इन- स्पेस की स्थापना की थी।
- प्रस्तावित उद्यम पूंजी कोष की तैनाती अवधि कोष के संचालन की वास्तविक तिथि से पांच वर्ष तक होगी।
- औसत आवंटित राशि प्रति वर्ष 1 50 से 250 करोड़ रुपये हो सकती है।
- संकेतक निवेश सीमा 10 से 60 करोड़ रुपये प्रस्तावित है।
- संकेतक इक्विटी निवेश सीमा विकास चरण के लिए 10 करोड़ से 30 करोड़ रुपये और बाद के विकास चरण के लिए 30 करोड़ से 60 करोड़ रुपये हो सकती है।
- यह निधि लगभग 40 स्टार्टअप का समर्थन करेगी।
पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने 24 अक्टूबर को महिला हॉकी से की संन्यास की घोषणा
- पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने 24 अक्टूबर को संन्यास की घोषणा की है
- रानी रामपाल का शानदार 16 साल का करियर समाप्त हो गया है, जिसके दौरान वह हरियाणा के एक छोटे से शहर से निकलकर अपने अभूतपूर्व उत्थान के लिए प्रेरणा बनीं।
- 29 वर्षीय खिलाड़ी भारत की सबसे सफल हॉकी खिलाड़ियों में से एक बनकर विदा हुई, जिन्होंने महिला टीम को ओलंपिक में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – 2021 में टोक्यो खेलों में चौथे स्थान पर पहुंचाया।
- रानी एक कुशल फारवर्ड हैं, जिन्होंने 2008 में 14 वर्ष की आयु में ओलंपिक क्वालीफायर में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।उन्होंने भारत के लिए 254 मैचों में 205 गोल किये।
- उन्हें 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 2020 में, उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।
- हाल ही में उन्हें सब-जूनियर महिला खिलाड़ियों के लिए राष्रीय कोच नियुक्त किया गया है।
सिंगापुर भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (SIMBEX) 23 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में हुआ शुरू ।
- सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (SIMBEX) का 31वां संस्करण 23 से 29 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है।
- सिंगापुर नौसेना का जहाज आरएसएस टेनेशियस सिम्बेक्स2024 में भाग लेरहा है।
- यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जाना है-23 से 25 अक्टूबर तक विशाखापत्तनम में हार्बर चरण (पहला चरण ) और 28 से 29 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में समुद्री चरण (दूसरा चरण)।
- इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य अंतर-संचालन को बढ़ाकर और समुद्री डोमेन जागरूकता में सुधार करके भारत और सिंगापुर के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।
- दोनों नौसेनाओं के कर्मियों के बीच क्रॉस-डेक दौरे, खेल कार्यक्रम और प्री-सेल ब्रीफिंग हार्बर चरण का हिस्सा होंगे।
- सिम्बेक्स की शुरुआत 1994 में सिंगापुर और भारत के बीच ‘एक्सरसाइज लायन किंग’ के रूप में हुई थी।
विश्व पोलियो दिवस: 24 अक्टूबर
- हर साल 24 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है।
- पोलियो एक जानलेवा बीमारी है जो पोलियो वायरस के कारण होती है, जिसे विश्व स्वास्थ्य असेंबली ने 1988 में खत्म करने का संकल्प लिया था।
- डब्ल्यूएचओ यूरोपीय क्षेत्र को 2002 में पोलियो मुक्त घोषित किया गया था।
- पोलियो वैक्सीन पोलियोमाइलाइटिस को खत्म करने के वैश्विक प्रयास में एक महत्वपूर्ण साधन है।
- पोलियो वैक्सीन के विभिन्न प्रकार हैं, निष्रिय पोलियो वैक्सीन (IPV) और ओरल पोलियो वैक्सीन (OPV)।
- भारत में, ओपीवी का उपयोग 1978 से विशेष रूप से भारत में किया जा रहा है।
17वां शहरी मोबिलिटी भारत सम्मेलन और प्रदर्शनी गांधीनगर में शुरू हुई।
- मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्धाटन किया।
- इस सम्मेलन में केन्द्र एवं राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं नीति निर्माताओं तथा शहरी परिवहन के विशेषज्ञों सहित 3000 से अधिक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगे।
- सम्मेलन शहरी मोबिलिटी समाधानों के मानकीकरण और शहरी गतिशीलता के विभिन्न तरीकों के एकीकरण पर केंद्रित होगा।