29 & 30 December 2024: Daily Current Affairs in Hindi

दक्षिण कोरिया की संसद ने कार्यवाहक राष्ट्रपति हान के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित किया गया
- 27 दिसंबर को, दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली ने कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डुक-सू पर महाभियोग लगाने के लिए मतदान किया।
- राष्ट्रपति यूं सुक-योल से पदभार ग्रहण करने के दो सप्ताह से भी कम समय बाद यह निर्णय लिया गया।
- राष्ट्रपति यूं सूक योल पर 3 दिसंबर को अल्पकालिक मार्शल लॉ लागू करने के कारण 14 दिसंबर को महाभियोग चलाया गया था, तथा उनकी राष्ट्रपति संबंधी शक्तियां निलंबित कर दी गई थीं।
- 14 दिसंबर से दक्षिण कोरियाई प्रधान मंत्री हान डुक-सू कार्यवाहक राष्ट्रपति की भूमिका निभा रहे थे। ।
- श्री हान पर महाभियोग चलाने का प्रस्ताव 192-0 के मत से सर्वसम्मति से पारित हुआ।
- यह पहली बार है जब संसद द्वारा किसी कार्यवाहक राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाया गया है।
- महाभियोग प्रस्ताव के मिलते ही श्री हान को उनके कर्तव्यों से निलंबित कर दिया गया।
- उप प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री चोई सांग-मोक ने अपना कार्यभार संभाल लिया है तथा वे कार्यवाहक राष्ट्रपति और कार्यवाहक प्रधानमंत्री दोनों केपद संभालने की कतार में हैं।
भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण नेपाल के सालझंडी में आयोजित होगा।
- भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण का 18वां संस्करण नेपाल के सालझंडी में आयोजित होगा।
- बटालियन स्तर के संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लेने के लिए 334 भारतीय सैन्यकर्मियों का दल नेपाल के लिए रवाना हो गया है।
- यह अभ्यास 31 दिसंबर, 2024 से 13 जनवरी, 2025 तक नेपाल के सलझंडी में होने वाला है
- भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व 11वीं गोरखा राइफल्स की एक बटालियन कर रही है।
- नेपाली सेना का प्रतिनिधित्व श्रीजंग बटालियन करेगी।
- सूर्य किरण अभ्यास का उद्देश्य कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है।
- इनमें जंगल युद्ध, पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियान और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार आपदा राहत प्रयास शामिल हैं ।
- अभ्यास में तत्परता और चिकित्सा प्रशिक्षण में सुधार पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
- अभ्यास के लिए मुख्य प्रशिक्षण क्षेत्रों में विमानन कौशल और पर्यावरण संरक्षण शामिल होंगे।
सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 24 महत्वपूर्ण खनिजों सहित 88 खनिज ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी की
- सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 88 खनिज ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी की है, जिनमें चार चरणों में पूरे किए गए 24 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक शामिल हैं।
- खान मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट (एनएमईटी) ने 609 करोड़ रुपये से अधिक के बजट के साथ 120 अन्वेषण और खरीद परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
- ई-नीलामी मंच के एमएसटीसी द्वारा एक व्यापक वॉकथ्रू ने संभावित प्रतिभागियों के लिए निर्बाध पंजीकरण प्रक्रिया और बोली जमा करने के चरणों को प्रदर्शित किया गया है।
- खान मंत्रालय ने हाल ही में अपतटीय खनिज अन्वेषण को बढ़ावा देने के लिए एक वेबिनार का आयोजन किया, जिसमें ई-नीलामी के लिए 13 अपतटीय ब्लॉकों का प्रदर्शन किया गया था जिनमें केरल, गुजरात और ग्रेट निकोबार द्वीप समूह के तटों के ब्लॉक शामिल हैं।
- 12 महत्वपूर्ण खनिजों के लिए रॉयल्टी दरों को तर्कसंगत बनाने के लिए एमएमडीआर अधिनियम, 1957 में संशोधन भी किए गए।
- खान मंत्रालय ने हाल ही में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पुरस्कार जीता है।
राजस्थान सरकार ने पिछली सरकार द्वारा बनाए गए 17 जिलों में से 9 को भंग करने की घोषणा की
- राजस्थान सरकार ने पिछली सरकार द्वारा बनाए गए 17 नए जिलों में से नौ को भंग कर दिया जबकि आठ नए जिले बरकरार रहेंगे।
- राज्य सरकार ने पाली, बांसवाड़ा और सीकर को दिया गया संभागीय दर्जा भी समाप्त कर दिया है।
- राजस्व विभाग ने 5 अगस्त 2023 को एक अधिसूचना जारी कर यह जिले और संभाग बनाए।
- इस फैसले के परिणामस्वरूप अब राजस्थान में 7 संभाग और 41 जिले होंगे।
न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की
- न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने 29 दिसम्बर 2024 को शिमला स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।
- राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
- इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ राज्य के कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे।
- 24 दिसंबर को केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति संधावालिया को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की थी।
- इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ राज्य के कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे।
- इससे पहले न्यायमूर्ति संधावालिया पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में वरिष्ठतम न्यायाधीश के पद पर आसीन थे।
21वां थर्ड आई एशियाई फिल्म महोत्सव 10-16 जनवरी तक मुंबई और ठाणे में आयोजित किया जाएगा
- 21वां थर्ड आई एशियाई फिल्म महोत्सव अगले साल 10 से 16 जनवरी तक मुंबई और ठाणे में आयोजित किया जाएगा।
- महोत्सव के लिए चुनी गई कुल 61 फिल्में अंधेरी, सायन और ठाणे के मूवीमैक्स सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी।
- महोत्सव की शुरुआत चीनी फिल्म ‘द ब्लैक डॉग’ से होगी।
- फिल्म ‘द ब्लैक डॉग’ ने कान फिल्म महोत्सव में ‘अन सर्टेन रिगार्ड’ खंड में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता था।
- इस साल, महोत्सव में प्रसिद्ध पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर को ‘एशियन फिल्म कल्चर अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।
- इस महोत्सव में पत्रकार रफीक बगदादी को ‘सत्यजीत रे मेमोरियल अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने स्मृति मंधाना और अर्शदीप सिंह को क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड 2024 के लिए नामित किया
- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ICC अवार्ड्स 2024 के लिए नामांकितों की घोषणा की है।
- भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टी20ई क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकितों में शामिल किया गया है।
- नामांकितों मेंजिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, पाकिस्तान के बाबर आजम और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड शामिल हैं।
- अर्शदीप ने भारत के लिए टी20 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई और इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 36 विकेट लिए।
- वर्ष की सर्वश्रेष्ठ उभरती महिला क्रिकेटर श्रेणी में भारत की श्रेयांका पाटिल इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामांकन की अंतिम सूची में शामिल हैं।
- स्मृति मंधाना को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला एकदिवसीय क्रिकेटर पुरस्कार के लिए चुना गया है ।
- ICC ने महिला T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर, इमर्जिंग मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर और मेन्स ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकन की भी घोषणा की है।
- ICC अवार्ड्स के विजेताओं की घोषणा अगले साल जनवरी के अंत में की जाएगी।
लेह लद्दाख में सीईसी आइस हॉकी चैंपियनशिप का 18वां संस्करणकी शुरूआत
- लद्दाख में, लेह में कल सीईसी आइस हॉकी चैंपियनशिप का 18वां संस्करण शुरू हो गया है।
- आइस हॉकी लद्दाख में प्रतिष्ठित शीतकालीन खेल आयोजनों में से एक है।
- यह प्राकृतिक मौसम की स्थिति में जमा देने वाले तापमान में आयोजित किया जाता है।
- पिछले तीन दशकों से लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता के कारण नागरिक, रक्षा और स्थानीय लोगों द्वारा सर्दियों के महीनों के दौरान आइस हॉकी टूर्नामेंट की श्रृंखला आयोजित की जाती है।
- हर वर्ष सर्दियों में, जल निकायों को बर्फ की रिंक में बदल दिया जाता है।
- इस चल रही सीईसी आइस हॉकी चैंपियनशिप में महिलाओं की 6 टीमों सहित 16 टीमें भाग ले रही हैं।
नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहला व्यावसायिक उड़ान का हुआ परीक्षण
- नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमएआई) ने अपने पहले वाणिज्यिक उड़ान सत्यापन परीक्षण के साथ परिचालन की दिशा में एक और कदम बढ़ाया
- इंडिगो ए320 यात्री विमान की इस लैन्डिंग से वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने के लिए हवाई अड्डे का लाइसेंस हासिल करने का रास्ता साफ हो गया है।
- मुंबई हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले इंडिगो ए320 ने नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे 26/08 पर सीधी लैंडिंग की।
- सफल लैंडिंग के बाद विमान को हवाई सलामी दी गई।
- प्रमाणन परीक्षण में लैंडिंग और टेक-ऑफ युद्धाभ्यास का तकनीकी मूल्यांकन भी शामिल था।
- इस कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और CIDCO के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य प्रमुख एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
चीन ने पेश किया दुनिया की सबसे तेज हाई-स्पीड ट्रेन का प्रोटोटाइप
- चीन ने रविवार 29 दिसम्बर 2024 को अपनी हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन का अपडेटेड मॉडल पेश कियाहै।
- इस मॉडल निर्माता का दावा है कि परीक्षण के दौरान इसने 450 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी, जिससे यह दुनिया की सबसे तेज हाई-स्पीड ट्रेन बन गई है।
- चीन की सरकारी समाचार एजेंसी, शिन्हुआ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वर्तमान में सेवा में चल रही सीआर400 फुक्सिंग हाई-स्पीड रेल (एचएसआर) से काफी तेज है
- हाई-स्पीड रेल (HSR) 350 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती है।
- चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी (चाइना रेलवे) के अनुसार, सीआर450 प्रोटोटाइप के नाम से जाना जाने वाला नया मॉडल यात्रा के समय को और कम करेगा और कनेक्टिविटी में सुधार करेगा।
- चाइना रेलवे के अनुसार इससे यात्रियों के लिए यात्रा अधिक सुविधाजनक और कुशल हो जाएगी।
- नए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चीन के परिचालन एचएसआर ट्रैक लगभग 47,000 किमी तक पहुंच चुके हैं।