15 January 2025 Daily Current Affairs in Hindi

Table of Contents

15 January 2025 Daily Current Affairs in Hindi

15 January 2025 Daily Current Affairs in Hindi
15 January 2025 Daily Current Affairs in Hindi

उद्यमिता विकास सम्मेलन 2025 का आयोजन पुणे में सम्पन्न

  • उद्यमिता विकास सम्मेलन 2025, का आयोजन 14 जनवरी 2025 को पुणे में किया गया।
  • इसका विषय-पशुधन अर्थशास्त्र में बदलाव लाने वाले उद्यमियों का सशक्तिकरण है।
  • इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने किया।
  • श्री राजीव रंजन सिंह ने इस अवसर पर ‘राष्ट्रीय पशुधन मिशन’ और पशुपालन अवसंरचना विकास निधि के तहत शीर्ष 20 परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
  • पशुपालन और डेयरी विभाग ने 14 जनवरी से 13 फरवरी तक “पशुपालन एवं पशु कल्याण माह” घोषित किया है।
  • इस दौरान देशभर में जागरूकता अभियान और शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन मौसम का शुभारंभ किया

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 जनवरी को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस के मौके पर ‘मिशन मौसम’ का शुभारंभ किया।
  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस का कार्यक्रम नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया।
  • मिशन मौसम का मकसद अत्याधुनिक मौसम निगरानी तकनीक और प्रणाली विकसित करना है।
  • उन्होंने बताया कि मौसम संबंधी प्रगति ने देश की आपदा प्रबंधन क्षमता को सुदृढ़ किया है जिसका लाभ पूरी दुनिया को मिल रहा है।
  • पीएम ने मौसम विभाग के 150 वर्ष पूरे होने पर एक सिक्का भी जारी किया।
  • साथ ही, उन्होंने ‘IMD विजन-2047’ डॉक्युमेंट भी जारी किया, जिसमें मौसम पूर्वानुमान, मौसम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने की प्लानिंग का ब्लू प्रिंट है।

फ्यूचर मिनरल्‍स फोरमः 2025 रियाद में हुआ आरंभ

  • फ्यूचर मिनरल्‍स फोरम 2025 14 जनवरी 2025 रियाद में आरंभ हुआ।
  • इसमें खनिज क्षेत्र की चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए 85 से अधिक देशों के खनन उद्योग प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
  • तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन सऊदी अरब का उद्योग और खनिज संसाधन मंत्रालय कर रहा है।
  • इसका उद्देश्‍य अफ्रीका, पश्चिम और मध्‍य एशिया में खजिन आपूर्ति बढ़ाने में निवेश को बढ़ावा देना है।
  • यह फ्यूचर मिनरल्‍स फोरम 2025, 16 जनवरी को समाप्‍त होगा।
  • केन्‍द्रीय कोयला और खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी भी 50 से अधिक देशों के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे है।

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का उद्घाटन किया

  • वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 14 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का वर्चुअल माध्‍यम से उद्घाटन किया।
  • यह बोर्ड, हल्दी किसानों के कल्याण, हल्दी की बेहतर किस्मों के विकास और निर्यात को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
  • पल्ले गंगा रेड्डी को नेशनल हल्दी बोर्ड का अध्यक्ष घोषित किया गया है।
  • बोर्ड का मुख्यालय निजामाबाद में स्थापित किया गया है।
  • देश के 20 राज्यों में हल्दी का उत्‍पादन होता हैं।
  • विश्‍व की लगभग 70 प्रतिशत हल्दी की पैदावार भारत में होती है।
  • साल 2023-24 के दौरान 226.5 मिलियन डॉलर मूल्य की 1.62 लाख टन हल्दी और हल्दी उत्पादों का निर्यात किया गया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ओडिशा में प्रमुख डेयरी और पशुधन पहल का शुभारंभ किया

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 जनवरी को वर्चुअल माध्यम से ओडिशा में प्रमुख डेयरी और पशुधन पहल का उद्घाटन किया है।
  • इस पहल का उद्घाटन समारोह ओडिशा के मयूरभंज जिले में किया गया है।
  • इन कार्यक्रमों का मकसद ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका को बढ़ाना, पशुधन उत्पादकता में सुधार करना और क्षेत्र में पोषण संबंधी चुनौतियों का समाधान करना है।
  • इन पहलों को ‘मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय’ के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग के नेतृत्व में शुरू किया गया है।
  • इस पहल से ओडिशा दूध खरीद क्षमता को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख लीटर प्रतिदिन करना है।
  • कार्यक्रम के दौरान, राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत मयूरभंज में मवेशी प्रेरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
  • इस पहल में ओडिशा के मयूरभंज जिले में चिन्हित लाभार्थियों को 3,000 हाई-जेनेटिक-मेरिट वाले मवेशियों का डिस्ट्रिब्यूशन शामिल है।

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 209.44 गीगावाट से अधिक

  • भारत की कुल नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित क्षमता दिसंबर 2024 तक बढ़कर 209.44 गीगावाट (जीडब्ल्यू) तक पहुंच गई है।
  • दिसंबर 2023 में यह क्षमता 180.80 गीगावाट थी।
  • वर्ष 2024 के दौरान जोड़ी गई कुल क्षमता 28.64 गीगावाट थी, जो 2023 में जोड़े गए 13. 05 गीगावाट की तुलना में 119 दशमलव 46 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है।
  • ये आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 15.84% की बढ़ोत्तरी (सलाना) को दर्शाता है।
  • साल 2024 में सौर ऊर्जा 24.54 गीगावाट की बढ़ोत्तरी हुई, जो वर्ष 2023 में 73.32 गीगावाट से वर्ष 2024 में 97.86 गीगावाट तक 33.47% की वृद्धि को दर्शाता है।
  • वहीं, वर्ष 2024 में अतिरिक्त 3.42 गीगावाट स्थापित होने से कुल पवन क्षमता बढ़कर 48.16 गीगावाट हो गई, जो 2023 से 7.64% की बढ़ोत्तरी है।
  • भारत ने वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।

भाषिणी प्‍लेटफॉर्म महाकुंभ 2025 में बहुभाषी पहुंँच उपलब्‍ध करा रहा

  • सरकार का अत्याधुनिक भाषिणी प्लेटफॉर्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को बहुभाषी पहुंच प्रदान कर रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का भाषिणी प्लेटफॉर्म 11 भाषाओं में मौके पर ही अनुवाद और आवाज-सक्षम सहायता प्रदान कर रहा है।
  • इस प्‍लेटफार्म की सहायता से यात्री खोया-पाया की शिकायत अपनी भाषा में करा सकते हैं।
  • भाषिणी का अनुवाद कुंभ सहायक चैटबोट पर भी उपलब्‍ध है। 
  • यह मंच तीर्थयात्रियों और पुलिस अधिकारियों के बीच संचार को भी बढ़ाता है, तथा भाषा संबंधी बाधाओं को दूर कर एक सहज अनुभव प्रदान करता है।

चालू वित्त वर्ष में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16 प्रतिशत बढ़ा

  • चालू वित्त वर्ष में अब तक देश के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में लगभाग 16 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
  • चालू वित्त वर्ष में यह 16 लाख 90 हजार करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।
  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अनुसार सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह में भी लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।
  • पिछले वित्त वर्ष के दौरान इसी अवधि में लगभग 17 लाख करोड़ रुपये का कर संग्रह किया गया था।

महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के इतिहास में मुंबई की इरा जाधव सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं

  • घरेलू क्रिकेट में महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के इतिहास में मुंबई की इरा जाधव ने नया रिकॉर्ड कायम किया है।
  • वह महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
  • बेंगलुरु के अलूर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे ट्रॉफी में इरा ने मेघालय के खिलाफ़ 157 गेंदों पर 42 चौके और 16 छक्के के साथ नाबाद 346 रन की शानदार पारी खेली।
  • 14 साल की इरा की इस रिकॉर्ड तोड़ पारी की बदौलत मुंबई ने 50 ओवरों में 3 विकेट पर 563 रन बनाए।
  • इस पारी के साथ इरा ने स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 2013 में गुजरात के खिलाफ़ महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए सिर्फ़ 150 गेंदों पर 224 रन बनाए थे।

अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का 85वां सत्र पटना में आयोजित होगा

  • अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का 85वां सत्र 20 और 21 जनवरी को बिहार के पटना में आयोजित किया जाएगा।
  • यह भारत में विधानमंडलों का सर्वोच्च निकाय है जो लोकसभा के मार्गदर्शन में सभी विधान सभाओं और परिषदों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं और नवीन विचारों को साझा करने का एक मंच है।
  • दो दिवसीय कार्यक्रम का विषय भारतीय संविधान की 75वीं गौरवशाली यात्रा पर आधारित है। 
  • दिल्ली और गोवा विधानसभाओं के प्रतिनिधियों को छोड़कर सभी विधायी निकाय सम्मेलन में भाग लेंगे।
  • सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों सहित 54 पीठासीन अधिकारी भाग लेंगे तथा राज्य विधानसभाओं के 31 सचिव भी सम्मेलन में भाग लेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top