17 January 2025 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

17 January 2025 Current Affairs in Hindi

17 January 2025 Current Affairs in Hindi
17 January 2025 Current Affairs in Hindi

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो इस वर्ष 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

  • इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो इस वर्ष 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर राष्ट्रपति सुबियांटो 25 और 26 जनवरी को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे।
  • अक्टूबर 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति प्रबोवो की यह पहली भारत यात्रा होगी।
  • यह यात्रा दोनों देशों की द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के साथ-साथ आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी।
  • भारत और इंडोनेशिया के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।
  • एक व्यापक रणनीतिक साझेदार के रूप में, इंडोनेशिया भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की

  • सरकार ने 16 जनवरी 2025 को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की है।
  • आयोग की सिफारिशें 2026 से लागू होंगी।
  • ह जानकारी कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी।
  • सातवां वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था, इसकी सिफारिशें 2026 तक जारी रहेंगी।
  • 7वां वेतन आयोग (पे-कमीशन) 1 जनवरी, 2016 से लागू हुआ था।
  • 7वें वेतन आयोग से करीब 1 करोड़ लोगों को फायदा हुआ था।
  • वेतन आयोग हर 10 साल में लागू किया जाता है।

भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 16-19 जनवरी तक अभ्यास डेविल स्ट्राइक आयोजित किया जाएगा

  • भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के विशिष्ट हवाई सैनिक 16 से 19 जनवरी तक अभ्यास डेविल स्ट्राइक में भाग ले रहे हैं।
  • यह अभ्यास प्रशिक्षण क्षेत्रों और फायरिंग रेंज में होगा।
  • यह महत्वपूर्ण अभ्यासों को मान्य करेगा और परिचालन तत्परता को बढ़ाएगा।
  • यह अभ्यास लॉजिस्टिक निर्वाह रणनीतियों के मूल्यांकन और परिशोधन पर केंद्रित होगा।
  • यह अभ्यास शत्रुतापूर्ण इलाके में उन्नत हवाई संचालन और लॉजिस्टिक रणनीतियों का परीक्षण करेगा।
  • यह अभ्यास दोनों सेवाओं की तत्परता को बढ़ाएगा और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा।

विश्‍व का अग्रणी व्‍यापार मेला इंटरसेक-2025 दुबई के वर्ल्‍ड ट्रेड सेन्‍टर में सम्‍पन्‍न

  • सुरक्षा, संरक्षा और आग से बचाव के लिए विश्‍व का अग्रणी व्‍यापार मेला इंटरसेक-2025 16 जनवरी 2025 को दुबई के वर्ल्‍ड ट्रेड सेन्‍टर में सम्‍पन्‍न हो गया।
  • यह उद्योग नवाचार को बढ़ावा देने की 25 वर्ष की विरासत में महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है। इस वर्ष इंटरसेक में 141 देशों के 47 हजार 506 व्‍यापारी शामिल हुए।
  • इस मेले में भारतीय व्‍यापार संवर्द्धन संगठन-आईटीपीओ की सशक्‍त भागीदारी रही।
  • भारतीय मण्‍डप में नौ कंपनियों की उपस्थिति रही।
  • इस दौरान वैश्विक सुरक्षा और संरक्षा के क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभुत्‍व को दर्शाया गया।
  • इस पहल से सुरक्षा प्रौद्योगिकी के परिदृश्‍य में भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात के बीच आपसी व्‍यापार संबंधों की मजबूती का पता चलता है।

केंद्र सरकार ने श्री हरिकोटा में तीसरा लॉन्च पैड बनाने को दी मंजूरी

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 16 जनवरी को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र में तीसरे लॉन्च पैड (टीएलपी) को मंजूरी दे दी।
  • तीसरे लॉन्च पैड को 48 महीने या 4 वर्ष की अवधि के भीतर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • फिलहाल श्रीहरिकोटा में 2 लॉन्च पैड मौजूद हैं।
  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की लागत 3,985 करोड़ रुपये होगी।
  •  केंद्रीय मंत्री के मुताबिक नया लॉन्च पैड इन दोनों लॉन्च पैड से अधिक क्षमता वाला होगा।

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर फ्लाईपास्ट में भारतीय वायुसेना 40 विमानों का प्रदर्शन करेगी

  • भारतीय वायु सेना (IAF) इस साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के दौरान एक शानदार हवाई प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
  • IAF के अनुसार, कुल 40 विमान कर्तव्य पथ पर फ्लाईपास्ट करेंगे, जिसमें विभिन्न संरचनाओं में सटीकता और कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा।
  • भारतीय वायुसेना के शस्त्रागार में मौजूद भारत के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमान और बहुमुखी मशीनें, जैसे कि मिग-29, राफेल, सुखोई-30, जगुआर, अपाचे, सी-130, सी-295 और सी-17, फ्लाईपास्ट में हिस्सा लेंगी।
  • इस फ्लाईपास्ट में डोफ हवज, बाज, अजय, सतलुज, अर्जन, नेत्र और भीम जैसे विमानों की कोरियोग्राफी की जाएगी। 
  • फ्लाईपास्ट के अलावा, भारतीय वायुसेना का मार्चिंग दस्ता कर्तव्य पथ पर अपनी अदम्य भावना का प्रदर्शन करेगा।
  • स्क्वाड्रन लीडर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में मार्चिंग दस्ते में कुल 148 वायुसेना कर्मी हिस्सा लेंगे। 
  • लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों को आसमान में एकदम सही तालमेल के साथ उड़ते हुए देखना दर्शकों में गर्व और देशभक्ति की भावना भर देता है।

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए MRSAM मिसाइलों की आपूर्ति के लिए भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ साथ ₹3,000 करोड़ से अधिक का समझौता किया

  • रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की आपूर्ति के लिए भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ समझौता किया है।
  • इस दौरान रक्षा मंत्रालय और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ लगभग तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
  • एमआरएसएएम प्रणाली एक मानक फिट है, जो कई भारतीय नौसेना जहाजों पर लगाई जाती है।
  • इसे भविष्य में अधिग्रहण के लिए नियोजित अधिकांश प्लेटफार्मों पर फिट करने की योजना है।
  • यह अनुबंध भारत की रक्षा क्षमताओं और स्वदेशी उन्नत सैन्य प्रौद्योगिकी को मजबूत करने के चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

  • न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन ने 16 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
  • सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने 16 जनवरी को जस्टिस के. विनोद चंद्रन को SC के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।
  • जस्टिस चंद्रन के शपथ ग्रहण के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की जजों की संख्या बढ़कर 33 (कुल स्वीकृत जज 34) हो गई है जिसमें चीफ जस्टिस भी शामिल हैं।
  • 13 जनवरी को केंद्र ने SC चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।
  • जस्टिस के. विनोद चंद्रन को 8 नवंबर 2011 को केरल हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
  • 29 मार्च 2023 को उन्हें पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

भारत अंतरिक्ष में मानवरहित डॉकिंग करने वाला विश्व का चौथा देश बना

  • भारत अंतरिक्ष में दो स्पेसक्राफ्ट को सक्सेसफुली डॉक करने वाला चौथा देश बन गया है।
  • इसरो ने 16 जनवरी को सुबह डॉकिंग एक्सपेरिमेंट को पूरा किया गया।
  • भारत ने स्पाडेक्स मिशन के तहत चेज़र और टारगेट नाम के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक डॉक करके यह उपलब्धि हासिल की है
  • इस मिशन की कामयाबी पर चंद्रयान-4, गगनयान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन जैसे मिशन निर्भर थे।
  • चंद्रयान-4 मिशन में चंद्रमा की मिट्टी के सैंपल पृथ्वी पर लाए जाएंगे।
  • वहीं, गगनयान मिशन में मानव को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
  • भारत 2035 तक अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने का भी लक्ष्य बना रहा है।

अमेरिका ने 3 भारतीय परमाणु संस्थानों से बैन हटाया

  • अमेरिका ने 15 जनवरी को 3 भारतीय परमाणु संस्थानों पर 20 साल से लगा प्रतिबंध हटाया।
  • इसमें भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR) और इंडियन रेयर अर्थ (IRE) के नाम हैं।
  • अमेरिका का ये फैसला अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन के 6 जनवरी को हुए भारत दौरे के बाद आया है।
  • अमरीकी उद्योग और सुरक्षा ब्‍यूरो ने बताया कि शीत युद्ध के दौर में लगाया गया यह प्रतिबंध अमरीकी विदेश नीति लक्ष्‍यों के अनुरूप हटाया गया है।
  • इस निर्णय से साझा ऊर्जा सुरक्षा जरूरतों में सहयोग बढ़ेगा तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में संयुक्‍त प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।
  • हाल के वर्षों में भारत और अमरीका ने शांतिपूर्ण परमाणु सहयोग तथा संबंधित अनुसंधान गतिविधियों में सहयोग बढ़ाया है जिससे वैश्विक स्‍तर पर साझेदार देशों को भी फायदा हुआ है।
  • इसके साथ ही अमरीका ने अपनी राष्‍ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के हितों को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के कारण 11 चीनी कंपनियों को प्रतिबंध सूची में शामिल किया है।

क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स में डिजिटल कौशल के लिए भारत दूसरे स्थान पर

  • क्यूएस की वर्ल्ड फ्यूचर स्किल इंडेक्स-2025 की रिपोर्ट जारी हो चुकी है।
  • अमेरिका के बाद भारत ऐसा दूसरा देश है, जहां के युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल तकनीक और ग्रीन एनर्जी जैसे उच्च मांग वाले क्षेत्रों में सबसे योग्य माना गया है।
  • एस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की वर्कफोर्स को भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में बेहद पेशेवर और सक्षम पाया गया है।
  • क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स ने डिजिटल कौशल के लिए भारत को कनाडा और जर्मनी से आगे रखा है। 
  • भारत की कुल रैंकिंग 25वें स्थान पर रही।
  • इस इंडेक्स में 190 से अधिक देशों, 280 मिलियन से ज्यादा जॉब पोस्टिंग, 5 हजार से ज्यादा विश्वविद्यालयों और 17.5 मिलियन रिसर्च पेपर्स की एनालिसिस की गई।
  • हालांकि क्यूएस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि भारत में एजुकेशन सिस्टम में और सुधार की आवश्यकता है।

NEET UG 2025 ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा: एक ही पाली में ओएमआर-आधारित पेन और पेपर परीक्षा, एनटीए ने सूचित किया

  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2025) को एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में आयोजित करने का फैसला किया है।
  • पिछले वर्ष नीट यूजी एग्जाम में हुई गड़बड़ियों के बाद एनटीए की ओर से इस बार कई बदलाव किये गए हैं।
  • 2025-26 से शुरू होने वाले इस टेस्ट के लिए सशस्त्र सेना के मेडिकल अस्पतालों में बीएससी नर्सिंग के उम्मीदवारों को नीट परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
  • यह निर्णय राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप है।
  • अभी तक, NEET 2025 की सही तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
  • हालांकि, NTA ने पहले संकेत दिया था कि पंजीकरण प्रक्रिया 2025 की शुरुआत में आरम्भ होगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, कोचीन और अहमदाबाद हवाई अड्डों पर ‘फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन – ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम’ का उद्घाटन किया

  •  इससे यात्रियों को विश्व स्तरीय इमिग्रेशन सुविधाएं मिलेंगी, जिससे अंतरराष्ट्रीय यात्रा सहज और सुरक्षित हो जाएगी।
  • इस कार्यक्रम में नामांकन के लिए आवेदकों को अपना विवरण भरकर तथा आवश्यक दस्तावेज ftittp.mha.gov.in पोर्टल पर अपलोड करके ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करना होगा।
  • पंजीकृत आवेदकों का बायोमेट्रिक डेटा या तो विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में या हवाई अड्डे से गुजरते समय लिया जाएगा।
  • पंजीकृत यात्रियों को ई-गेट पर अपना एयरलाइन बोर्डिंग पास स्कैन करना होगा, उसके बाद अपना पासपोर्ट स्कैन करना होगा।
  • आगमन और प्रस्थान दोनों बिंदुओं पर, यात्री के बायोमेट्रिक्स को ई-गेट पर प्रमाणित किया जाएगा।
  • एक बार यह प्रमाणीकरण सफल हो जाने पर, ई-गेट अपने आप खुल जाएगा, और इमिग्रेशन क्लीयरेंस स्वीकृत माना जाएगा।
  • एफटीआई-टीटीपी को देश भर के 21 प्रमुख हवाई अड्डों पर लागू किया जाएगा।
  • गृह मंत्री ने पिछले साल जून में नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) के टर्मिनल-3 से फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम की शुरुआत की थी।

अडानी पर रिपोर्ट पेश करने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च कंपनी बंद

  • अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च बंद होने जा रही है।
  • 15 जनवरी की देर रात कंपनी के फाउंडर नाथन एंडरसन ने इसकी घोषणा की।
  • हिंडनबर्ग रिसर्च की शुरुआत 2017 में हुई थी।
  • हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्टों ने भारत के अडाणी ग्रुप और इकान इंटरप्राइजेज सहित कई कंपनियों को अरबों डॉलर का नुकसान पहुंचाया था।
  • अगस्त 2024 में हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) चीफ माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच की अडाणी ग्रुप से जुड़ी ऑफशोर कंपनी में हिस्सेदारी है।

सितांशु कोटक भारतीय टीम के नए बल्लेबाज कोच बने

  • 16 जनवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सितांशु कोटक को भारतीय टीम का नया बैटिंग कोच बनाया है।
  • सितांशु इससे पहले 2023 में भारतीय टीम में बतौर हेड कोच भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
  • सितांशु आगामी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से ही अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे।
  • सितांशु कोटक को राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में पहली बार भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी मिली थी।
  • इससे पहले भारत के कोचिंग स्टाफ में आधिकारिक तौर पर कोई स्पेशल बैटिंग कोच नहीं था।
  • स्टाफ में हेड कोच गौतम गंभीर के अलावा मोर्ने मोर्केल (बॉलिंग कोच),अभिषेक नायर (सहायक कोच), रेयान टेन डोएशेट (सहायक कोच) और टी दिलीप (फील्ड‍िंग कोच) शामिल हैं।
  • सितांशु को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने सौराष्ट्र की तरफ से डोमेस्टिक क्रिकेट खेला है।

जोकोविच सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने

  • जोकोविच सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
  • नोवाक जोकोविच ने पुर्तगाल के जैमे फारिया को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के तीसरे राउंड में जगह बना ली है।
  • जोकोविच का यह ग्रैंडस्लैम करियर का 430वां सिंगल्स मैच था।
  • जोकोविच 430 के आंकड़े को छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
  • उन्होंने स्विस खिलाड़ी रोजर फेडरर (429) को पीछे छोड़ा।
  • अमेरिका की सेरेना विलियम्स (423) लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।
  • जोकोविच ने पिछले साल 4 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में से 3 जीते जिनमें जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन, जून में फ्रेंच ओपन और सितंबर में US ओपन शामिल हैं।
  • सितंबर में उन्होंने यूएस ओपन जीतकर अपने करियर का कुल 24वां ग्रैंड स्लैम जीता।

पंजाब ने महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप को सशक्त बनाने के लिए SHE COHORT 3.0 लॉन्च किया

  • पंजाब में 15 जनवरी को मोहाली में SHE COHORT 3.0 (स्टार्टअप हैंडहोल्डिंग एंड एम्पावरमेंट – कोहोर्ट 3.0) की शुरुआत की गई।
  • यह पहल महत्वाकांक्षी महिला स्टार्टअप और छात्रों को बिजनेस इनक्यूबेटर और इकोसिस्टम इनेबलर्स के समर्थन से प्रौद्योगिकी-आधारित उद्यम बनाने और बढ़ाने में सक्षम बनाती है।
  • पंजाब के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण सचिव प्रियांक भारती द्वारा उद्घाटन किए गए इस कार्यक्रम में 250 से अधिक उभरते स्टार्ट-अप, इनोवेटर्स और छात्रों की उपस्थिति में राज्य के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप पंजाब की आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।
  • यह पहल नवोदित गरीब और हाशिए पर रहने वाली महिला उद्यमियों को स्टार्ट-अप के लिए अपनी प्रतिभा और विचारों को प्रदर्शित करने और विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग करके आत्मनिर्भर बनने के लिए एक मंच प्रदान करती है।
  • उनका स्टार्टअप दूसरों के लिए आय भी उत्पन्न कर सकता है और 2047 तक विकसित भारत को वास्तविकता बनाने की दिशा में एक सहायक कदम है।

17 January 2025 Current Affairs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top