Daily Hindi Current Affairs 3 February 2025

पुरुष टी20 क्रिकेट में भारत की इंग्लैंड पर 150 रन की रिकॉर्ड जीत
- पुरुष क्रिकेट में, भारत ने आज रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड को 150 रनों से हराकर 5 मैचों की श्रृंखला 4-1 से जीत ली है।
- पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए।
- अभिषेक शर्मा ने मेजबान टीम के लिए 54 गेंदों में 13 छक्के और 7 चौके की मदद से 135 रन बनाए।
- उन्होंने अपना शतक सिर्फ़ 37 गेंदों पर पूरा किया।
- अभिषेक शर्मा ने टी20 में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज़ शतक बनाया।
- इससे पहले रोहित शर्मा ने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ़ रिकार्ड 35 गेंदों पर सबसे तेज़ शतक बनाया।
- भारत द्वारा निर्धारित 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, इंग्लैंड की टीम 10.2 ओवर में 97 रन पर ऑल आउट हो गई।
- वरुण चक्रवर्ती को सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए मेन ऑफ द सीरीज का पुरुस्कार प्रदान किया गया है।
वस्त्र और परिधानों का छठा सबसे बड़ा निर्यातक देश बना भारत
- भारत विश्व स्तर पर वस्त्र और परिधान का छठा सबसे बड़ा निर्यातक है।
- यह क्षेत्र सबसे ज़्यादा रोज़गार देने वाले क्षेत्रों में से एक है।
- इस क्षेत्र में महिलाएँ और ग्रामीण आबादी को मिलाकर 45 मिलियन से ज़्यादा लोग सीधे तौर पर रोज़गार पाते हैं।
- इस क्षेत्र की लगभग 80% क्षमता देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) समूहों में फैली हुई है।
- भारत 2023 में 34 बिलियन अमरीकी डॉलर मूल्य की वस्त्र उत्पादों का निर्यात किया।
- इन उत्पादों में परिधान उत्पादों की हिस्सेदारी 42%, बाद कच्चे माल/अर्ध-तैयार सामग्री की हिस्सेदारी 34% और तैयार गैर-परिधान वस्तुओं की हिस्सेदारी 30% थी।
- यूरोप और अमेरिका ने भारत के परिधान निर्यात का लगभग 66%, तैयार गैर-परिधान वस्तुओं का 58% और कच्चे माल/अर्ध-तैयार सामग्रियों का 12% उपभोग कर सबसे ऊपर हैं।
- निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राज्य और केंद्रीय करों और शुल्कों में छूट की योजना को भी 31 मार्च 2026 तक आगे बढ़ा दिया गया है।
दिल्ली नगर निगम (MCD) ने किया नया वेब एप्लीकेशन लॉन्च
- दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले, दिल्ली नगर निगम (MCD) ने एक नया वेब एप्लीकेशन लॉन्च किया है।
- यह एप मतदाताओं को MCD क्षेत्राधिकार में अपने मतदान केंद्रों का पता लगाने में सहायता करेगा।
- इस पहल का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ मतदान केन्द्रों तक स्पष्ट दिशा-निर्देश और वास्तविक समय नेविगेशन प्रदान करके मतदाता भागीदारी को बढ़ाना है।
- मतदाता अब इस वेब एप पर जाकर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र या पते के आधार पर अपना मतदान केंद्र खोज सकते हैं।
- यह प्लैटफ़ॉर्म टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन प्रदान करने के लिए “व्यू ऑन मैप” सुविधा भी प्रदान करता है
जनवरी 2025 में जीएसटी से 1 लाख 95 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कुल राजस्व प्राप्त हुआ
- जनवरी महीने में वस्तु और सेवा कर (GST) के रूप में एक लाख 95 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कुल राजस्व प्राप्त हुआ है।
- यह जनवरी 2024 की तुलना में 12.3 प्रतिशत अधिक है।
- इस वर्ष जनवरी में केंद्रीय वस्तु और सेवा कर संग्रह 36 हजार 77 करोड़ रुपये और राज्य वस्तु और सेवा कर 44 हजार 942 करोड़ रुपए है।
- एकीकृत वस्तु और सेवा कर संग्रह की राशि 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक और उपकर 13 हजार 412 करोड़ रुपये है।
- जीएसटी संग्रह में सर्वाधिक 39 प्रतिशत लद्दाख में दर्ज की गई।
भारत ने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप मे दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर विश्व विजेता का खिताब बरकरार रखा
- भारत ने मलेशिया के कुआलालंपुर में बयूमास ओवल में खेले गए फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप खिताब एक बार फिर से जीत लिया है।
- गोंगडी त्रिशा की नाबाद 44 रनों की पारी की बदौलत निकी प्रसाद की अगुआई वाली महिला टीम ने 12वें ओवर में 83 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
- गोंगडी त्रिशा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार व इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन(309) बनाने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ पुरस्कार भी मिला है।
- वैष्णवी शर्मा 6 मैचों में हैट्रिक सहित 17 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं।
- भारतीय महिला टीम ने इससे पहले 2022 मे भी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीत था।
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में जारी हिंसा के बीच भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी की जारी
- भारतीय दूतावास ने रविवार 2 फ़रवरी को कांगो के बुकावु में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
- कांगो में लंबे वक्त से सेना और विद्रोही संगठन M23 के बीच लड़ाई जारी है।
- कांगो में विद्रोही संगठन M23 के लड़ाकों को पड़ोसी देश रवांडा का समर्थन हासिल है।
- 27 जनवरी को यह दावा किया गया था विद्रोहियों ने सबसे बड़े शहर गोमा पर कब्जा कर लिया है।
- दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों से सभी आवश्यक पहचान और यात्रा दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखने का आग्रह किया है।
- दवाइयाँ, कपड़े, यात्रा दस्तावेज, भोजन और पानी जैसी आवश्यक वस्तुओं को भी साथ रखने की सलाह दी गई है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग 4 से 8 फ़रवरी तक भारत यात्रा पर आएंगे
- संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग इस महीने की 4 से 8 तारीख तक भारत की यात्रा पर आएंगे।
- फिलेमोन यांग ने बताया कि भारत में पिछले दशक में डिजिटल और तकनीकी नवाचार में उल्लेखनीय बदलाव हुआ है।
- श्री यांग ने बताया कि उन्हें इस यात्रा के दौरान भारत में हुए इस परिवर्तन को अनुभव करने का अवसर मिलेगा।
- श्री यांग ने बताया कि वे बहुपक्षवाद के भविष्य के लिए भारत की प्राथमिकताओं और दृष्टिकोण को और गहराई से समझने के लिए काफी उत्सुक हैं।