Daily Hindi Current Affairs 4 February 2025

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के मैचों के लिए टिकटों की बिक्री हुई शुरू
- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इस बार भारत के सभी मुकाबले दुबई, यूएई में होने जा रहे है।
- आईसीसी ने बताया कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के तीन ग्रुप-स्टेज मैचों और दुबई, यूएई में होने वाले पहले सेमीफाइनल के लिए टिकटों की बिक्री 3 फ़रवरी से शुरू हो गई है।
- इन मैचों के टिकट 3 फ़रवरी शाम 5.30 भारतीय समयानुसार से खरीदे जा सकेंगे।
- आईसीसी के अनुसार दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सामान्य स्टैंड टिकट की कीमत 125 दिरहम (लगभग 2964 भारतीय रुपये) से शुरू होगी।
- यह टिकटें आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर ऑनलाइन खरीदी जा सकती है।
- आईसीसी ने यह भी बताया है कि 9 मार्च को खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच के टिकट दुबई में पहले सेमीफाइनल के समापन के बाद ही खरीदे जा सकेंगे।
भारतीय-अमरीकी गायिका चंद्रिका टंडन ने जीता बहु प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार
- भारतीय अमरीकी गायिका और उद्यमी चंद्रिका टंडन ने बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में त्रिवेणी एल्बम के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीता है।
- संगीत का उत्सव मनाते हुए लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में 67वां वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार प्रदान किये गए।
- वहीं बियॉन्से लॉरेंस कंट्री म्यूजिक कैटेगरी में ग्रैमी जीतने वाली पहली ब्लैक वुमन बनी है।
- ‘II मोस्ट वांटेड’ गीत पर माइली साइरस के साथ उन्हें बेस्ट कंट्री डुओ/ ग्रुप परफॉर्मेंस के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिला है।
- 11 नामांकनों के साथ बियोंस ग्रैमी इतिहास में सबसे अधिक नामांकन प्राप्त करने वाली कलाकार बन गई हैं।
- इस दौरान सबरीना कारपेंटर ने अपनी एल्बम शॉर्ट एंड स्वीट के लिए पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता है।
- केंड्रिक लैमर ने अपने डिस ट्रैक नॉट लाइक अस के लिए कई पुरस्कार जीते हैं।
- बीटल्स ने अपने ए आई सहयोग वाले ट्रैक नाउ एंड देन के लिए बेस्ट रॉक परफोर्मेंस का पुरस्कार जीता है।
- डोएची ने बेस्ट रैप एल्बम जीतने वाली तीसरी महिला के रूप में इतिहास रचा है।
एशिया के सबसे बड़े जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से नियमित उड़ान सेवा अप्रैल 2025 से होगी शुरू
- नागर विमानन मंत्री के.राममोहन नायडू ने 3 फ़रवरी को बताया कि नोएडा में एशिया के सबसे बड़े जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से नियमित उड़ान सेवा इस वर्ष अप्रैल से शुरू हो जाएंगी।
- इस हवाई अड्डे से सत्यापन उड़ान पिछले वर्ष दिसम्बर में परिचालित की गई थी।
- यह जानकारी श्री नायडू ने 3 फ़रवरी को राज्यसभा में पूछे गए पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए दी है।
- भारतीय वैमानिकी क्षेत्र में आठ सौ विमान परिचालित हो रहे हैं।
- 1600 वाणिज्यिक पायलट प्रतिवर्ष प्रशिक्षित किये जा रहे हैं।
- इसके अलावा देश में 54 विमान प्रशिक्षण संगठन संचालित किये गए हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल पर निर्वाचन आयोग ने शाम 6:30 बजे तक प्रतिबंधित
- दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने 5 फरवरी सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगा दिया है।
- दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में एक आदेश भी जारी किया है।
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होने हैं जबकि मतगणना 8 फरवरी को की जाएगी।
- दिल्ली विधानसभा चुनावों के चलते शराब की दुकानें भी मतदान की रात तक बंद रहेंगी।
अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस की स्थापना की रूपरेखा का समझौता आधिकारिक रूप से हुआ लागू
- अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (IBCA) की स्थापना की रूपरेखा का समझौता आधिकारिक रूप से लागू होने की घोषणा 3 फ़रवरी को पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा की गई है।
- हालांकि 23 जनवरी 2025 से, आईबीसीए और इसका सचिवालय पूर्ण विकसित, संधि-आधारित, अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन और कानूनी इकाई बन गए हैं।
- आईबीसीए का उद्देश्य सात बड़ी बिल्लियों-बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा का संरक्षण करना है।
- आईबीसीए रूपरेखा समझौते के तहत, पाँच देशों-निकारागुआ, इस्वातिनी, भारत, सोमालिया और लाइबेरिया, ने अनुसमर्थन के अपने साधन प्रस्तुत किए हैं।
- अब तक भारत को मिला कुल 27 देशों ने आईबीसीए में शामिल होने के लिएअपनी सहमति व्यक्त की है।
- इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल, 2023 को ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस के शुभारंभ की घोषणा की थी।
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा ने जीता टाटा स्टील मास्टर्स 2025 का खिताब
- भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा ने 2 फ़रवरी को नीदरलैंड्स के विज्क आन ज़ी में टाईब्रेकर में मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश को हराकर प्रतिष्ठित टाटा स्टील मास्टर्स 2025 का खिताब जीत लिया है।
- जीत के साथ आर. प्रज्ञाननंदा 2006 में विश्वनाथन आनंद के बाद यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
- 14 खिलाड़ियों का राउंड-रॉबिन इवेंट बहुत ही रोमांचक रहा।
- गुकेश और प्रज्ञान दोनों 13 राउंड के बाद 8 दशमलव 5 अंकों के साथ बराबरी पर रहे।
- टाईब्रेकर में गुकेश ने दो ब्लिट्ज़ गेम में से पहला ही जीता।
- हालाँकि प्रज्ञान ने शानदार वापसी करते हुए दोनों ब्लिट्ज गेम जीतकर खिताब को अपने नाम कर लिया है।
भारत के पैरा-एथलीट श्रीमंत झा ने वर्ल्ड पैरा-आर्म रेसलिंग कप 2025में रजत पदक जीता
- भारत के नंबर वन पैरा-एथलीट श्रीमंत झा ने उज्बेकिस्तान में आयोजित वर्ल्ड पैरा-आर्म रेसलिंग कप 2025 में 85 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीत कर एक बार फिर भारत का तिरंगा लहराया है।
- श्रीमंत झा ने अपना यह रजत पदक (सिल्वर मेडल) शहीद हुए भारतीय जवानों को समर्पित किया है।
- यह टूर्नामेंट 30 जनवरी से 6 फरवरी 2025 तक हो रहा है।
- इस रजत पदक को जीतने के बाद श्रीमंत झा ने नॉर्वे में यूरोपीय पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।