Daily Hindi Current Affairs 10 February 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 फरवरी को ‘इन्वेस्ट कर्नाटक 2025’ का करेंगे उद्घाटन
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट – ‘इन्वेस्ट कर्नाटक 2025’ का उद्घाटन करेंगे।
- यह आयोजन 11 से 14 फरवरी तक जारी रहेगा।
- इसका उद्देश्य कर्नाटक में बड़े पैमाने पर निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है।
- इस सम्मेलन के दौरान विभिन्न उद्योगों के लिए नए औद्योगिक पार्कों की स्थापना की जाएगी।
- कर्नाटक के उद्योग मंत्री एम.बी. पाटिल ने बताया कि इस आयोजन के दौरान 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है जिसमें से कम से कम 70% निवेश को साकार करने का लक्ष्य रखा गया है।
- इस आयोजन की शुरुआत कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत करेंगे।
- मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 11 फरवरी को उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे।
- इसके साथ साथ हुबली एयरपोर्ट के पास 200 एकड़ में एक स्टार्टअप पार्क विकसित किया जाएगा।
- विजयपुरा के तिदागुंडी में 1,200 एकड़ में सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग और एग्रो-टेक पार्क स्थापित किया जाएगा।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा
- मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
- उन्होंने राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।
- इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी और एनपीएफ के 14 विधायक भी थे।
- मुख्यमंत्री ने आज दिल्ली से लौटने के बाद इस्तीफे की घोषणा की।
- श्री बीरेन सिंह ने कल भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई थी।
- यह बैठक 10 फरवरी से शुरू होने वाले राज्य विधानसभा सत्र के सिलसिले में आयोजित की गई थी।
- बैठक में सरकार के खिलाफ विपक्षी दल कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बारे में विचार-विमर्श हुआ था।
तीसरा काशी तमिल संगमम 15 फरवरी से आयोजित होगा
- काशी तमिल संगमम का तीसरा संस्करण 15 फरवरी से आयोजित किया जाएगा।
- इस वर्ष का विषय ‘ऋषि अगस्तियार’ होगा।
- प्रतिभागियों को महाकुंभ का अनुभव भी कराया जाएगा और अयोध्या में राम मंदिर का दौरा भी कराया जाएगा।
- इस सिलसिले में आज चेन्नई में ऋषि अगस्तियार की वेशभूषा में स्कूली छात्रों ने वॉकथॉन में भाग लिया।
- वॉकथॉन का आयोजन सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ क्लासिकल तमिल और SASTRA डीम्ड यूनिवर्सिटी ने किया था।
- पेशेवर, छोटे उद्यमी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, मुद्रा ऋण लाभार्थी, नवोन्मेषक और शोधकर्ता काशी तमिल संगमम में शामिल होंगे।
- पहला समूह 13 फरवरी को संगम के लिए रवाना होगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार 10 फ़रवरी को प्रयागराज में लगाएंगी आस्था की डुबकी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार 10 फ़रवरी को महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचेंगी।
- वे गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगी।
- उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
- राष्ट्रपति सुबह संगम स्थल पर पहुंचकर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में डुबकी लगाकर सनातन आस्था को और मजबूत करेंगी।
- संगम स्नान के बाद राष्ट्रपति मुर्मु अक्षयवट के दर्शन करेंगी।
- हिंदू धर्म में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है, जिसका वर्णन कई पुराणों में भी मिलता है।
- इसके बाद वह बड़े हनुमान मंदिर भी जाएंगी जहां वह हनुमान जी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।
- इस दौरान प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
गुजरात के गांधीनगर में पहले बिम्सटेक युवा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन
- युवा मामले विभाग, युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने आज गांधीनगर, गुजरात में पहले बिम्सटेक युवा शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र की मेजबानी की।
- इस सम्मेलन का लक्ष्य पूरे क्षेत्र में युवा सहयोग को मजबूत करना और बिम्सटेक सदस्य देशों के बीच युवा नेतृत्व वाली पहलों के आदान-प्रदान को आसान बनाना है।
- यह सत्र महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया है।
- भारत ने बिम्सटेक देशों में युवा नेताओं को सशक्त बनाने के लिए बहु-क्षेत्रीय पहल ‘युवा पुल’ का प्रस्ताव रखा है।