Daily Hindi Current Affairs 11 March 2025

Daily Hindi Current Affairs 11 March 2025

Daily Hindi Current Affairs 11 March 2025
Daily Hindi Current Affairs 11 March 2025

भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास का 12वां संस्करण ‘खंजर-XII’ किर्गिस्तान में शुरू

  • भारत और किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास का 12वां संस्करण खंजर-XII सोमवार 10 मार्च को किर्गिस्तान में आरम्भ हो गया है।
  • 14 दिनों का यह संयुक्त अभ्यास 23 मार्च तक जारी रहेगा।
  • इसका उद्देश्य शहरी और पहाड़ी इलाकों में आतंकरोधी और विशेष बल परिचालन में अनुभवों और सर्वोत्तम तरीकों का आदान-प्रदान करना है।
  • इस अभ्यास में स्नाइपिंग, जटिल बिल्डिंग इंटरवेंशन और माउंटेन क्राफ्ट जैसे उन्नत विशेष बल कौशल विकसित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
  • यह अभ्यास क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारत और किर्गिस्तान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
  • अभ्यास खंजर एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के रूप में वर्ष 2011 में आरम्भ हुआ था।
  • इससे पहले, अभ्यास खंजर का पिछला संस्करण जनवरी 2024 में भारत में आयोजित किया गया था।

सरकार ने चालू वित्त-वर्ष में 51462 करोड़ रुपए अतिरिक्त-व्यय के लिए संसद से अनुमति माँगी

  • सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 51,462 करोड़ रुपए अतिरिक्त व्यय करने के लिए संसद से अनुमति मांगी हैं।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज लोकसभा में दूसरे चरण की अनुपूरक अनुदान मांग पेश की।
  • सरकार द्वारा मांगा गया अतिरिक्त व्यय 678508 करोड़ रुपए से अधिक है।
  • इस अतिरिक्त व्यय में उर्वरक सब्सिडी के लिए 12 हजार करोड़ रुपए और एकीकृत पेंशन योजना सहित सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन के लिए 13449 करोड़ रुपए शामिल हैं।
  • कुल व्यय में रक्षा पेंशन के लिए 8476 करोड़ रुपए और दूरसंचार विभाग को 5322 करोड़ रुपए भी शामिल हैं।
  • केंद्रीय सहायता के तहत अतिरिक्त व्यय को पूरा करने के लिए जम्मू और कश्मीर के लिए 3722 करोड़ रुपए से अधिक मांगे गए हैं।
  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अतिरिक्त व्यय को पूरा करने के लिए 1000 करोड़ रुपए मांगे गए हैं।

भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए 10वें दौर की वार्ता ब्रुसेल्स में शुरू हुई

  • भारत और 27 देशों का यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच 10 मार्च 2025 को ब्रुसेल्स में प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए 10वें दौर की वार्ता शुरूहो गई है।
  • दोनों पक्षों ने संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते की दिशा में प्रयासों में तेजी लाने के तरीकों पर चर्चा की है।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने पिछले महीने ही इस साल के अन्त तक महत्वाकांक्षी भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को पूरा करने पर सहमति व्यक्त की थी।
  • जून 2022 में, भारत और 27 देशों के यूरोपीय संघ ने आठ साल से अधिक के अंतराल के बाद फिर से वार्ता शुरू की है।
  • भारत यूरोपीय संघ को 76 बिलियन डॉलर का माल और 30 बिलियन डॉलर की सेवाओं का निर्यात करता है और यूरोपीय संघ वर्तमान में भारत के निर्यातित कपड़े पर 12-16% के बीच टैरिफ लगता है।

देश का 58वाँ बाघ-अभयारण्य बना मध्‍य प्रदेश का माधव राष्ट्रीय उद्यान

  • मध्‍य प्रदेश में शिवपुरी जिले में स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान को प्रदेश का नया बाघ अभयारण्य घोषित किया गया है।
  • यह घोषणा 9 मार्च 2025 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने की है।
  • वहीं मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 10 मार्च 2025 को एक बाघिन को छोड़ इसे बाघ अभयारण्य घोषित किया।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उद्यान की सुरक्षा के लिए बनाई गई 13 किलोमीटर लंबी दीवार का भी उद्घाटन किया।
  • माधव टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 1,751 वर्ग किलोमीटर है।
  • इस अभयारण्य की स्थापना से वन्यजीव गलियारों को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ावा मिलेगा।

रेलवे-संशोधन विधेयक संसद में पारित किया गया

  • संसद ने रेलवे-संशोधन विधेयक 2024 पारित कर दिया है।
  • विधेयक को सोमवार 10 मार्च 2025 को राज्यसभा ने मंजूरी दे दी है।
  • यह विधेयक रेलवे बोर्ड के लिए 1905 में बने कानून और 1989 रेलवे अधिनियम की जगह लेगा।
  • इसका उद्देश्य रेलवे बोर्ड की शक्ति बढ़ाना और कार्यप्रणाली तथा स्वतंत्रता को बढ़ाना है।
  • इससे रेलवे बोर्ड और ट्रेनों को चलाने में और स्पष्टता और आसानी होगी।
  • हालांकि लोकसभा ने पिछले वर्ष ही इस विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top