Daily Hindi Current Affairs 29 April 2025 |||EGeneralStudies.in द्वारा Current Affairs in Hindi सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के अत्यंत उपयोगी होंगे क्यूँकि उत्तर भारत की राज्य परीक्षाएं एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली हर परीक्षा हिंदी में भी होती है। इन सभी परीक्षाओं के लिए Daily Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs in Hindi, Current Affairs in Hindi 2025 एवं दैनिक हिन्दी करेंट अफेयर्स EGeneralStudies.in करंट अफेयर्स एक्सपर्ट टीम प्रकाशित करती है।
Daily Hindi Current Affairs 29 April 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति-भवन में 2025 के लिए 71 हस्तियों को पद्म-पुरस्कार प्रदान किए
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 28 अप्रैल 2025 ko नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में पहले नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2025 के लिए 71 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए।
- इन प्रतिष्ठित हस्तियों को चार पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्मश्री प्रदान किया गया।
- डी नागेश्वर रेड्डी को चिकित्सा क्षेत्र में और डॉ लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम को कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण प्रदान किया गया।
- एमटी वासुदेवन नायर और ओसामु सुजुकी को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
- पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों में नंदमुरी बालकृष्ण, शेखर कपूर, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान श्रीजेश पी आर शामिल हैं।
- बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया।
- पद्मश्री से सम्मानित होने वालों में क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन, भारतीय स्टेट बैंक की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य शामिल हैं।