10 January 2025 Daily Current Affairs in Hindi

जीनोम इंडिया परियोजना के अंतर्गत 10,000 भारतीय नागरिकों के जीनोम अनुक्रमण डेटा जारी
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 जनवरी 2025 को 10,000 भारतीय नागरिकों के जीनोम अनुक्रमण डेटा जारी किए है।
- जीनोम इंडिया परियोजना को जनवरी 2020 में लॉन्च किया गया था।
- इस परियोजना के पूरा होने पर जीनोम अनुक्रमण (Genome Sequencing) डेटा जारी किए है।
- जीनोम अनुक्रमण डेटा, जो देश में आनुवंशिक विविधता का प्रतिनिधित्व करता है, प्रबंधित पहुंच के माध्यम से भारतीय जैविक डेटा केंद्र (IDBC) के शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा।
- आईआईटी, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं नवाचार केंद्र (ब्रिक) जैसे 20 से अधिक प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थानों ने इस अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- इससे आनुवांशिक और संक्रामक रोगों के उपचार में प्रगति होगी।
- इससे नई दवाओं और सटीक चिकित्सा तकनीकों के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
- इससे विविध समुदायों की जीवनशैली और आदतों पर शोध करने में मदद मिलेगी।
विश्व हिंदी दिवस: 10 जनवरी 2025
- दुनियाभर में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए वातावरण निर्मित करने और हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से पिछले 19 सालों से 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है।
- विश्व हिंदी दिवस 2025 की थीम “हिंदी एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज“ (A Global Voice of Unity and Cultural Pride) है
- यह 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित पहले विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने महाराष्ट्र के नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया था जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।
- वर्ष 2006 में पहला विश्व हिंदी दिवस तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने मनाया था।
- हिंदी विश्व में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।
- भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जेलों में टीबी उन्मूलन पर 100 दिवसीय अभियान चलाने का आग्रह किया
- गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अनुरोध किया है कि वे देश से टीबी रोग को खत्म करने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता के तहत जेलों और सुधार संस्थानों में टीबी उन्मूलन पर 100-दिवसीय गहन अभियान आयोजित करें।
- मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्क्रीनिंग कैंप आयोजित करने और सभी जेलों में सूचना, शिक्षा और संचार (IEC) सामग्री प्रदर्शित करने को कहा है।
- मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जेलों और सुधार संस्थानों के कर्मचारियों के लिए टीबी के बारे में जागरूकता पैदा करने वाली गतिविधियाँ आयोजित करने का भी आग्रह किया है ।
- उन्होंने 27 जनवरी से 2 फरवरी तक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा साझा की गई प्रतिज्ञा (नि-क्षय शपथ) शुरू करने का भी अनुरोध किया।
- राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि वे जेलों में तपेदिक स्क्रीनिंग कैंप आयोजित करने और जेलों के अंदर प्रदर्शन के लिए आईईसी सामग्री प्राप्त करने के लिए जिला टीबी अधिकारियों के साथ समन्वय करें।
तुहिन कांत पांडे वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में सचिव नियुक्त
- कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 8 जनवरी को श्री पांडे को वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है।
- श्री पांडे वित्त सचिव के पद पर बने रहेंगे।
- ओडिशा कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी श्री पांडे ने इससे पहले तीन विभागों के सचिव का कार्यभार संभाला था।
भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) और नालसार विश्वविद्यालय ने पशु कल्याण प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए आज हैदराबाद में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
- मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग के एक सांविधिक निकाय भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) ने आज हैदराबाद में NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
- AWBI के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत मित्रा और NALSAR यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. श्रीकृष्ण देव राव ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ।
- AWBI और NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद के बीच यह सहयोग AWBI के साथ मानद पशु कल्याण प्रतिनिधियों (HAWR) के आवेदकों को विशेष प्रशिक्षण और शिक्षा प्रदान करने में मदद करेगा।
- इसमें प्रतिभागियों को पशु कल्याण कानूनों, प्रक्रियाओं, जांच तकनीकों और संबंधित विषयों में आवश्यक ज्ञान से लैस किया जाएगा।
- प्रशिक्षण के सफल समापन पर, AWBI NALSAR द्वारा किए गए मूल्यांकन के आधार पर मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि (HAWR) प्रमाणपत्र जारी करेगा।
- AWBI और NALSAR के बीच साझेदारी देश में पशु कल्याण के लिए कानूनी पारिस्थितिकी तंत्र को समृद्ध करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि (HAWR) नागरिक समाज के महत्वपूर्ण सदस्य हैं जो पशुओं की पीड़ा को कम करने और उनके कल्याण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित हैं।
प्लास्टिक और पेट्रोकेमिकल्स के लिए पश्चिम एशिया की प्रमुख व्यापार प्रदर्शनी अरबप्लास्ट का 17वां संस्करण दुबई में शुरू
- प्लास्टिक और पेट्रोकेमिकल्स के लिए पश्चिम एशिया की प्रमुख व्यापार प्रदर्शनी अरबप्लास्ट का 17वां संस्करण दुबई में शुरू हुआ।
- इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में 12 अंतरराष्ट्रीय मंडपों में 750 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लिया है
- इस कार्यक्रम में प्लास्टिक, रीसाइक्लिंग, पेट्रोकेमिकल्स, पैकेजिंग और रबर उद्योगों में नवाचारों का प्रदर्शन किया गया।
- प्लास्टिक एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (PLEXCONCIL) के नेतृत्व में 125 कंपनियों वाले भारत के प्रतिनिधिमंडल में पिछले संस्करण की तुलना में 70% की वृद्धि हुई है, जो वैश्विक प्लास्टिक क्षेत्र में देश की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है।
- इस साल के अरबप्लास्ट में पर्यावरणीय स्थिरता पर विशेष जोर दिया गया है, जिसमें भारतीय कंपनियां बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक और उन्नत रीसाइक्लिंग तकनीकों में अभिनव समाधान प्रदर्शित कर रही हैं।
- 2023 में, पश्चिम एशियाई क्षेत्र ने 30 बिलियन डॉलर का प्लास्टिक आयात किया, जिसमें से भारत का हिस्सा सिर्फ़ 1.5 बिलियन डॉलर था।
- यूएई, भारत का तीसरा सबसे बड़ा प्लास्टिक निर्यात गंतव्य है
- अरबप्लास्ट 2025 9 जनवरी तक जारी रहेगा, जो औद्योगिक नवाचार और सतत विकास के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में दुबई की स्थिति को मजबूत करेगा।
मिस्र ने लक्सर के निकट नई पुरातात्विक खोजों की घोषणा की
- मिस्र में पुरातत्वविदों ने लक्सर के पास महत्वपूर्ण खोज की है, जिसमें रानी हत्शेपसुत से जुड़े मंदिर के हिस्से भी शामिल हैं।
- पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने बताया, पुरातत्वविदों की एक टीम ने कल वैली मंदिर की नींव के एक अच्छी तरह से संरक्षित हिस्से की खोज की है।
- यह हिस्सा हत्शेपसुत के अंतिम संस्कार मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता था।
- यह 18वें राजवंश (लगभग 1539 से 1292 ईसा पूर्व) से जुड़ा हुआ है।
- उत्खनन में विस्तृत नक्काशी और शिलालेखों के साथ 1,000 से अधिक सुसज्जित ब्लॉक और टुकड़े मिले, जिन्हें हत्शेपसुत के शासनकाल और उसके उत्तराधिकारी, थुटमोस III के मूर्तिकला के दुर्लभ उदाहरण माना जाता है।
- मंत्रालय ने बताया कि ये शिलालेख मंदिर से मिले सबसे पूर्ण शिलालेख हैं, जिसे रामेसाइड काल (लगभग 1292 से 1077 ईसा पूर्व) के दौरान जानबूझकर नष्ट कर दिया गया था।
न्यूजीलैंड के क्रिकेटर मार्टिन गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया
- न्यूजीलैंड के क्रिकेटर मार्टिन गुप्टिल ने 38 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।
- उन्होंने करीब 14 साल के करियर के दौरान उन्होंने 367 मैचों में 14 हजार से ज्यादा रन बनाए और 23 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए।
- गुप्टिल वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाने वाले बैट्स्मन हैं।
- गुप्टिल ने 198 वनडे, 122 टी20 और 47 टेस्ट मैच खेले है।
- उन्होंने 2015 के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 237 रन की पारी खेली थी।
- गुप्टिल ने टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 3531 रन बनाए।
- मार्टिन गुप्टिल वनडे में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 7,346 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं।
- गुप्टिल निकट भविष्य में दुनिया भर में टी20 फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे।
वडोदरा में 23वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया गया
- केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने 9 जनवरी 2025 को गुजरात के वडोदरा के अकोटा स्टेडियम में 23वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया है।
- यह 11 दिवसीय कार्यक्रम 19 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।
- इस मेले में जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों सहित देश भर के दिव्यांग कारीगरों और उद्यमियों के उत्कृष्ट कौशल और उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।
- हस्तशिल्प, हथकरघा, कढ़ाई के काम और पैकेज्ड खाद्य पदार्थ जैसे उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
- यह पहल दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अनूठा कदम है, जो उन्हें अपने कौशल और उत्पादों को बाजार में लाने और प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।
- इन मेलों के आयोजन के लिए NDFDC को नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है।
- इस मेले में 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 100 दिव्यांग कारीगर, शिल्पकार और उद्यमी भाग ले रहे हैं।
- देश भर के हर बड़े शहर में दिव्य कला मेले आयोजित किए जा रहे हैं और अब तक 22 राष्ट्रीय मेले सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं।
- वडोदरा में आयोजित यह मेला इस श्रृंखला का 23 वां आयोजन है।
- इस दिव्य कला मेले में मेले के एक भाग के रूप में 17 जनवरी को दिव्यांगजनों के लिए विशेष रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
महाकुंभ 2025 की विस्तृत जानकारी के लिए आकाशवाणी का समर्पित चैनल “कुंभवाणी” 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा
- महाकुंभ 2025 को समर्पित आकाशवाणी का कुंभवाणी चैनल कल 10 जनवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लॉन्च किया जाएगा।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चैनल का शुभारंभ करेंगे।
- इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कुंभ मंगल धुन का भी शुभारंभ किया जाएगा।
- आकाशवाणी का कुंभवाणी चैनल कल से 26 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 5:55 बजे से रात 10:05 बजे तक महाकुंभ की हर गतिविधि पर आधारित कई कार्यक्रम प्रसारित करेगा।
- कुंभवाणी चैनल के माध्यम से अमृत स्नान की लाइव कमेंट्री प्रसारित की जाएगी।
- इस कार्यक्रम को 103 मेगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी, न्यूज़ ऑन एयर ऐप और वेव्स ओटीटी (waves OTT) पर सुना जा सकेगा।
विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 10 से 12 जनवरी, 2025 तक नई दिल्ली में शुरू होगा
- युवा मामलों का विभाग, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के नेतृत्व में 10-12 जनवरी 2025 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में विकसित भारत युवा नेता संवाद का आयोजन कर रहा है।
- इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत के लिए अभिनव समाधान प्रस्तुत करने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करना है।
- यह युवा नेताओं को नीति निर्माताओं, राष्ट्रीय और वैश्विक हस्तियों से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।
- देश भर के युवा नेताओं ने विकसित भारत के अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में लगभग 30 लाख युवाओं ने भाग लिया है।
- देश भर से सबसे होनहार आवाज़ों की पहचान करने और उन्हें प्रदर्शित करने के लिए डिज़ाइन की गई योग्यता-आधारित, बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद, कुल 3,000 गतिशील और प्रेरित युवाओं को विकसित भारत युवा नेता संवाद में भाग लेने के लिए चुना गया है।
- प्रतिभागी भारत मंडपम में अपने नवोन्मेषी विचारों का प्रदर्शन करेंगे, जो युवा नेतृत्व और विकसित भारत के लिए एक दृष्टिकोण के ऐतिहासिक संगम को चिह्नित करता है।
तेलंगाना राज्य सरकार ने सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करके महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने की योजना की घोषणा की
- तेलंगाना राज्य सरकार ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करके महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने की योजना की घोषणा की है।
- इस योजना का लक्ष्य हज़ारों मेगावाट बिजली पैदा करना है।
- प्रत्येक मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए चार एकड़ भूमि की आवश्यकता होती है, और इसके लिए लगभग 4000 एकड़ भूमि की पहचान करने की आवश्यकता है।
- उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना को एकीकृत करने की योजना का खुलासा किया।
- इससे किसान दो मेगावाट तक सौर ऊर्जा का उत्पादन कर सकेंगे।
- उन्होंने बताया कि सरकार का इरादा ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करना और स्वयं सहायता समूहों को उनके संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने में सहायता करना है।
मध्यप्रेदश सरकार ने बेरोजगारी कम करने के लिए पार्थ योजना लॉन्च की
- मध्यप्रेदश राज्य में बेरोजगारी को कम करने के लिए राज्य सरकार ने 8 जनवरी को पुलिस, आर्मी रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग एंड हुनर (PARTH) योजना लॉन्च की है।
- मुख्यमंत्री ने टीटी नगर स्टेडियम में राज्य युवा उत्सव-2025 के समापन कार्यक्रम के अवसर पर इस योजना का शुभारंभ किया।
- योजना के तहत, राज्य सरकार खेल और युवा कल्याण विभाग के माध्यम से प्रदेश में संभागवार 10 स्थानों पर पार्थ सेंटर खोलने जा रही है।
- इन सेंटर्स पर केंद्रीय पुलिस बल, केंद्रीय अर्धसैनिक बल और भारतीय सेना में जाने के इच्छुक युवाओं को फिजिकल व मेंटल ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।
- यह पार्थ सेंटर विभाग के उन परिसरों में स्थापित किए जाएंगे, जहां एथलेटिक्स ट्रैक हैं।
- अभी सिर्फ 3 माह का एक कोर्स तैयार किया गया है जिसका शुल्क एक से डेढ़ हजार रुपए के बीच होगा।
- समय के साथ पार्थ सेंटरों मे पेड शार्ट टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म कोर्स भी मुहैया करवाए जाएंगे।