9 January 2025 Daily Current Affairs in Hindi

Table of Contents

9 January 2025 Daily Current Affairs in Hindi

9 जनवरी 2025 डेली करेंट अफेयर्स

9 January 2025 Current Affairs in Hindi | SSC
9 January 2025 Current Affairs in Hindi

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो गणतंत्र दिवस 2025 के मुख्य अतिथि

  • इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने भारत के 2025 गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि बनने के लिए नई दिल्ली के निमंत्रण को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है।
  • उनकी यात्रा भारत-इंडोनेशिया संबंधों को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • इंडोनेशिया आसियान में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार भी है।
  • प्रबोवो सुबियांटो की भारत यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में एक्ट ईस्ट नीति के महत्व का संकेत देती है।
  • इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग, रक्षा संबंधों और आर्थिक जुड़ाव को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
  • इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर अतिथि थे।
  • दोनों राष्ट्रों के बीच 2,000 वर्षों से अधिक पुराने सांस्कृतिक और वाणिज्यिक संबंध हैं, जिनमें हिंदू, बौद्ध और इस्लामी प्रभाव भी शामिल हैं।
  • इंडोनेशिया की लोक कला, रंगमंच और परंपराएं भारत के पौराणिक ग्रंथों रामायण और महाभारत की कहानियों से काफी प्रभावित हैं।

18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन ओडिशा में शुरू

  • 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की शुरुआत आज सुबह ओडिशा के भुवनेश्वर में हो गई है।
  • सम्मेलन में लगभग 75 देशों के 6,000 से अधिक अनिवासी भारतीय (एनआरआई) भाग ले रहे हैं।
  • ओडिशा सरकार ने प्रतिनिधियों को राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत दिखाने का प्रयास किया है।
  • सम्मेलन की शुरुआत युवा प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम से हुई जिसे ओडिशा सरकार ने केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के साथ मिलकर आयोजित किया है।
  • यह सम्मेलन वैश्विक भारतीय समुदाय के साथ भारत के संबंधों का जश्न मनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
  • इस सम्मेलन में त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू इस सम्मेलन में वर्चुअल रूप से मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।
  • सम्मेलन का आयोजन ‘विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान‘ विषय पर किया जा रहा है।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार 10 जनवरी 2025 को समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय प्रवासियों की उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रवासी भारतीय सम्मान भी प्रदान करेंगी।

मराठी भाषा को आधिकारिक तौर पर शास्त्रीय दर्जा मिला

  • आज सरकारी संकल्प (जीआर) जारी होने के बाद मराठी भाषा को आधिकारिक तौर पर शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त हो गया है।
  • महाराष्ट्र के मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत ने दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की, जहां श्री शेखावत ने औपचारिक रूप से जीआर सौंपते हुए मराठी को आधिकारिक तौर पर शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता दी।
  • महाराष्ट्र के मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है।
  • महाराष्ट्र सरकार जल्द ही केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव सौंपेगी जिसमें स्थापित नियमों के अनुसार शास्त्रीय भाषाओं को मिलने वाले लाभों को रेखांकित किया जाएगा।

पंजाब सरकार किसानों के लिए 663 और सौर पंप लगाएगी तथा 80% तक सब्सिडी प्रदान करेगी

  • पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री ने बताया है कि अगले कुछ महीनों में कृषि उपयोग के लिए 663 और सौर जल पंप लगाए जाएंगे।
  • इन सौर जल से न केवल ईंधन की लागत कम होगी बल्कि कार्बन उत्सर्जन भी शून्य होगा, जिससे अधिक टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा मिलेगा।
  • मंत्री ने घोषणा की कि सामान्य श्रेणी के किसानों के लिए सौर पंप लगाने पर 60% और अनुसूचित जाति (एससी) के किसानों के लिए 80% सब्सिडी उपलब्ध है।
  • डार्क जोन (अत्यधिक दोहन वाले भूजल ब्लॉक) में, ये पंप उन किसानों के लिए लगाए जाएंगे जिनके पास पहले से ही सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली है।
  • मंत्री अमन अरोड़ा ने राज्य में 20,000 कृषि सौर पंप स्थापित करने के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पंजाब ऊर्जा विकास प्राधिकरण (पीईडीए) के अधिकारियों को निर्देश भी दिये है।

ग्रीन महाकुंभ का आयोजन 31 जनवरी को प्रयागराज में होगा

  • प्रयागराज में कुंभ पर्व के दौरान 31 जनवरी को ग्रीन महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।
  • इसमें 1000 से ज्यादा एनवायरमेंट और वाटर कंजर्वेशन वर्कर्स शामिल होंगे।
  • इसे शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास आयोजित करेगा।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके मुख्य संरक्षक होंगे।
  • ग्रीन महाकुंभ में, प्रकृति, पर्यावरण, पानी और सफाई के मुद्दों पर नेशनल लेवल की बैठक होगी।

आकाशवाणी और दूरदर्शन ने महाकुंभ 2025 के लिए विशेष गीत समर्पित किया

  • सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में महाकुंभ 2025 को समर्पित आकाशवाणी और दूरदर्शन का विशेष गीत लॉन्च किए है।
  • इस अवसर पर प्रसार भारती के अध्यक्ष, सीईओ, दूरदर्शन की महानिदेशक और आकाशवाणी की महानिदेशक भी उपस्थित थे।
  • पारंपरिक धुनों और आधुनिक व्यवस्थाओं का सामंजस्यपूर्ण मिश्रण, “महाकुंभ है” का आधिकारिक संगीत वीडियो अब दूरदर्शन और उसके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
  • साथ ही उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ को समर्पित आकाशवाणी की एक विशेष रचना “जय महाकुंभ जय महाकुंभ, पग पग जयकारा महाकुंभ...” का भी लोकार्पण किया है। 
  • महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में हो रहा है.

भारत-यूरोपीय संघ ने मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

  • भारत और यूरोपीय संघ ने आज नई दिल्ली में 11वें भारत-यूरोपीय संघ मानवाधिकार संवाद के दौरान लोकतंत्र, स्वतंत्रता, कानून के शासन के साझा सिद्धांतों और मूल्यों तथा सभी मानवाधिकारों के संवर्धन और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
  •  इस संवाद की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (यूरोप पश्चिम) पीयूष श्रीवास्तव और भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने की।
  • दोनों पक्षों ने नागरिक समाज के कार्यकर्ताओं और संगठनों तथा पत्रकारों जैसे अन्य प्रासंगिक हितधारकों की स्वतंत्रता, स्वायत्तता और विविधता की रक्षा करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की, संघ, अभिव्यक्ति और शांतिपूर्ण सभा की स्वतंत्रता का सम्मान किया।
  • यूरोपीय संघ ने मृत्युदंड के प्रति अपना विरोध दोहराया है।
  • दोनों पक्षों ने प्रवासियों के अधिकारों और व्यापार और मानवाधिकारों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
  • दोनों पक्षों ने बहुपक्षीय मंचों, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र महासभा और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में सहयोग बढ़ाने के महत्व को रेखांकित किया है।

भारत-मालदीव द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मालदीव के उनके समकक्ष मोहम्मद घासन मौमून ने आज प्रशिक्षण, नियमित सैन्य अभ्यास और रक्षा परियोजनाओं सहित द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।
  • दोनों पक्षों ने 8 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की है।
  • वार्ता के दौरान, दोनों पक्षों ने भारत-मालदीव व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के लिए संयुक्त दृष्टिकोण को साकार करने में मिलकर काम करने की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई गई।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुसार और नई दिल्ली की ‘पड़ोसी पहले’ नीति के अनुरूप, अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए रक्षा प्लेटफार्मों और परिसंपत्तियों के प्रावधान सहित रक्षा तैयारियों के लिए क्षमता वृद्धि में मालदीव का समर्थन करने के लिए भारत की तत्परता की पुष्टि की है।
  • श्री मौमून ने मालदीव के लिए ‘प्रथम प्रतिक्रिया’ के रूप में भारत की ऐतिहासिक भूमिका की सराहना की है।
  • उन्होंने आधुनिक अवसंरचना क्षमताओं को बढ़ाने और रक्षा और सुरक्षा कर्मियों के प्रशिक्षण में माले की सहायता के लिए नई दिल्ली को धन्यवाद भी किया है।

भारत और अफगानिस्तान की दुबई में द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा 

  • विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मावलवी आमिर खान मुत्ताकी ने आज दुबई में द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है।
  • दोनों पक्षों ने चल रहे भारतीय मानवीय सहायता कार्यक्रमों का मूल्यांकन किया।
  • अफगान लोगों की जरूरतों के जवाब में, भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता बढ़ाने का फैसला किया है।
  • भारत ने अब तक 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं, 300 टन दवाइयां, 27 टन भूकंप राहत सहायता, 40 हजार लीटर कीटनाशक, 100 मिलियन पोलियो खुराक, कोविड वैक्सीन की 1.5 मिलियन खुराक, नशा मुक्ति कार्यक्रम के लिए 11 हजार यूनिट स्वच्छता किट, 500 यूनिट सर्दियों के कपड़े और 1.2 टन स्टेशनरी किट सहित कई शिपमेंट भेजे हैं।
  • अफगान पक्ष के अनुरोध के जवाब में, भारत सबसे पहले स्वास्थ्य क्षेत्र और शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए और अधिक सामग्री सहायता प्रदान करेगा।
  • दोनों पक्षों ने खेल सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा की, जिसे अफगानिस्तान की युवा पीढ़ी द्वारा अत्यधिक महत्व दिया जाता है।
  • अफगानिस्तान के लिए मानवीय सहायता के उद्देश्य सहित व्यापार और वाणिज्यिक गतिविधियों का समर्थन करने के लिए चाबहार बंदरगाह के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी सहमति हुई।

हिरासत में ली गई इतालवी पत्रकार ईरान से स्वदेश लौटी

  • 19 दिसंबर से ईरान में हिरासत में ली गई इतालवी पत्रकार सेसिलिया साला को रिहा कर दिया गया है और वे इटली वापस जा रही हैं।
  • इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के कार्यालय ने घोषणा की है कि राजनयिक और खुफिया चैनलों पर गहन काम के बाद पत्रकार सेसिलिया साला को लेकर विमान तेहरान से रवाना हो चुका है।
  • इल फोग्लियो की रिपोर्टर सुश्री साला को पत्रकार वीजा पर आने के तीन दिन बाद तेहरान में हिरासत में लिया गया था।
  • उनकी हिरासत ईरानी व्यवसायी मोहम्मद अबेदिनी को अमेरिकी वारंट पर मिलान के मालपेन्सा हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किए जाने के ठीक तीन दिन बाद हुई है।
  • ईरान के सुरक्षा बलों ने हाल के वर्षों में दर्जनों विदेशियों और दोहरी नागरिकता वाले लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से ज्यादातर लोगों पर जासूसी और सुरक्षा से संबंधित आरोपो लगाए गए हैं।

जॉन ड्रामानी महामा ने घाना के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

  • घाना में, जॉन ड्रामानी महामा ने पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
  • शपथ ग्रहण पर राष्ट्रपति श्री महामा ने कहा कि शपथ ग्रहण घाना के इतिहास में एक नया अध्याय है और देश को विभिन्न तरीकों से पुनर्स्थापित करने का एक दुर्लभ अवसर प्रस्तुत करता है।
  • उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सभ्य और अच्छे वेतन वाली नौकरियाँ सृजित करने के लिए निजी क्षेत्र के साथ मज़बूत साझेदारी को बढ़ावा देकर युवा बेरोज़गारी को दूर करेगी।
  • घाना के सवाना क्षेत्र में 1958 में जन्मे महामा इससे पहले 2012 से 2017 तक घाना के राष्ट्रपति रह चुके हैं।

अमेरिका ने लॉस एंजिल्स में जंगलों मे आग लगने के बाद आपातकाल घोषित किया

  • लॉस एंजिल्स अमेरिका, के जंगलों मे आग लगने के बाद लॉस एंजिल्स ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है।
  • तीन जंगली क्षेत्रों की आग कुछ ही घंटों में 10 एकड़ से बढ़कर 2,900 एकड़ से अधिक फैल गई है।
  • इस आग से महत्वपूर्ण स्थल, सामुदायिक भवन और व्यवसाय क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए हैं। 
  • लगभग एक लाख लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से खाली करने के लिए कहा गया है और आग से लड़ने के लिए 1,400 से अधिक अग्निशामकों को तैनात किया गया है।
  • अग्निशमन कर्मी सांता मोनिका, वेनिस बीच और मालिबू जैसे उच्च स्तरीय इलाकों के निकट स्थित पहाड़ियों और जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं – जहां सैकड़ों मशहूर हस्तियां और प्रमुख लोग रहते हैं। 

अमेरिका में विशेष चुनावों में 2 भारतीय-अमेरिकी वर्जीनिया राज्य विधानसभाओं के लिए चुने गए

  • अमेरिका में, दो भारतीय-अमेरिकी, कन्नन श्रीनिवासन और जेजे सिंह, आज वर्जीनिया के राज्य विधानमंडलों के लिए विशेष चुनावों में चुने गए है।
  • श्रीनिवासन राज्य सीनेट के लिए चुने गए, जबकि सिंह राज्य प्रतिनिधि सभा की सीट के लिए चुने गए।
  • एक घटनाक्रम के अनुसार जेजे सिंह ने सदन में वह सीट जीत ली, जिस पर श्रीनिवासन थे।
  • इस दौड़ में एक अन्य भारतीय अमेरिकी, रिपब्लिकन राम वेंकटचलम भी शामिल थे, जो सिंह से हार गए।
  • श्रीनिवासन ने राज्य सीनेट सीट से इस्तीफा देने के बाद सुहास सुब्रमण्यम का स्थान लिया।
  • श्रीनिवासन तमिलनाडु में पले-बढ़े हैं और अमेरिका जाने से पहले भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंट थे।
  • श्रीनिवासन 2023 में वर्जीनिया हाउस के लिए चुने गए थे।

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन के लिए वेन्यू फाइनल

  • बीसीसीआई ने इंडियन विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन के लिए 2 वेन्यू फाइनल कर लिए हैं।
  • टूर्नामेंट 6 या 7 फरवरी से शुरू हो सकता है।
  • बड़ौदा और लखनऊ के मैदान पर 5 टीमों के बीच सभी मैच खेले जाएंगे।
  • बड़ौदा में सेकेंड फेज के मैच होंगे, जिनमें क्वालिफायर और फाइनल भी शामिल हैं।
  • BCCI ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) और बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) को उनके ग्राउंड पर मैच कराने की जानकारी दे दी है।

इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 14 जनवरी से खेला जाएगा

  • इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट 14 जनवरी से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव इंडोर हॉल में खेला जाएगा।
  • भारत इस बार टूर्नामेंट में 20 खिलाड़ियों का दल उतारेगा।
  • पिछले सीजन में भारत के 14 खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।
  • लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु भारतीय दल की अगुआई करेंगे।
  • चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी मेंस डबल्स में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे।
  • इस टूर्नामेंट में ओलिंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन, एन से यंग और दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी शि यूकी जैसे खिलाड़ी भी खेल में हिस्सा लेंगे।
  • दो बार ओलिंपिक मेडल जीत चुकी पीवी सिंधु जिन्होंने 22 दिसंबर, 2024 को वेंकट दत्ता साई से शादी की, का शादी के बाद यह पहला इवेंट है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top